फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: घर में मां कर रही थी इंतजार, रेलवे स्टेशन पर हुआ बेटे का मर्डर; पत्नी से आखिरी बार हुई ये बात; पूरी कहानी

Sun, 21 Jun 2026 02:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, बागपत

सार

दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बागपत के युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। युवक की मां उसके घर आने का इंतजार करती रही। दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर ड्यूटी करने वाले पंकज धामा के सुबह आठ बजे तक घर नहीं आने पर मां ने फोन किया। फोन किसी अन्य शख्स ने उठाया और मां को जानकारी दी कि उसकी हत्या हो गई है।
विज्ञापन
1 of 12
delhi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय हुए झगड़े में मारे गए पंकज धामा बागपत के खेकड़ा निवासी मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा का उसकी मां कविता सुबह इंतजार करती रह गई। उन्होंने पंकज को फोन किया तो फोन किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया, जिसने शाहदरा रेलवे स्टेशन पर पंकज धामा की हत्या होने के बारे में बताया। इतना सुनते ही पंकज के परिवार वालों में चीख-पुकार मच गई और परिवार वाले पड़ोसियों के साथ दिल्ली के शाहदरा गए।

कस्बे के मोहल्ला औरंगाबाद शेखपुरा निवासी कविता ने बताया कि उनका बेटा पंकज कई साल से दिल्ली में इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन पर गार्ड की नाइट ड्यूटी कर रहा था। वह शाम को ड्यूटी पर जाता और सुबह साढ़े सात से आठ बजे तक ट्रेन से ही घर वापस आ जाता था। उन्होंने बताया कि रात में पंकज ने दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद फोन पर बातचीत की। 
विज्ञापन

2 of 12
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पंकज ने कहा कि सुबह जल्दी ही घर वापस आ जाएगा। शनिवार सुबह आठ बजे तक पंकज वापस नहीं आया तो उन्होंने थोड़ी देर इंतजार किया। दिल्ली से आने वाली ट्रेन का समय बीतने के बाद भी पंकज घर नहीं आया तो उन्होंने फोन किया, तभी पंकज का फोन किसी अन्य व्यक्ति ने रिसीव किया।
विज्ञापन

3 of 12
पंकज धामा की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उनको बताया गया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ते समय दूसरे यात्रियों से पंकज का झगड़ा हो गया और उन्होंने पंकज की पीटकर हत्या कर दी। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिवार वाले शव लेकर आए और यहां अंतिम संस्कार किया गया।
 

4 of 12
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पड़े पंकज को खींचता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
छुट्टियों में अपने भाई के पास देहरादून गए हुए थे पत्नी और बच्चे
कविता ने बताया कि उनके बड़े बेटे पंकज की सात साल पहले बड़ौत की पूजा के साथ शादी हुई थी। पंकज का एक बेटा सम्राट और बेटी मिष्ठी है। पंकज का साला ऋषि देहरादून में नौकरी करता है। गर्मियों की छुट्टी के कारण दस दिन पहले पूजा दोनों बच्चों को लेकर अपने भाई के यहां देहरादून चली गई थी।
विज्ञापन

5 of 12
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों से बात करता पुलिसकर्मी, नीचे पड़ा पंकज - फोटो : वीडियो ग्रैब
मेट्रो स्टेशन पर पहुंचने के बाद पंकज ने अपनी पत्नी पूजा से फोन पर बात की थी। पूजा ने भी जल्दी ही देहरादून से वापस आने की बात कही थी। शनिवार सुबह पंकज की हत्या का पता चलने पर उन्होंने ही पूजा को फोन करके इसके बारे में बताया। उनके परिवार में छोटा बेटा सन्नी, बेटी पायल, पंकज की पत्नी और उसके दो बच्चे रह गए हैं। पंकज के पिता राजेंद्र धामा किसान हैं।
विज्ञापन

6 of 12
पंकज की हत्या के बाद बिलखती एक साल की बेटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बहन बोली-पुलिस के सामने मार डाला और हमलावर भाग गए
पंकज धामा की बहन पायल का कहना है कि उसका भाई सीधा था और सभी से प्यार से बातचीत करता था। भाई का कभी किसी से झगड़ा भी नहीं हुआ। उसके भाई की हत्या के बाद एक वीडियो भी यात्रियों ने सोशल मीडिया पर वायरल की। वीडियो में पुलिस के सामने उसके भाई को पांच-छह यात्री पीटते हुए नजर आ रहे हैं। 

 
विज्ञापन

7 of 12
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
पुलिसकर्मी उनको रोकने का प्रयास करता है तो वह उसके सामने भी पंकज को पीटते रहते हैं। वहां पिटाई के बाद पंकज जमीन पर गिर जाता है। पायल का आरोप है कि पुलिसकर्मी ने हमलावर को पकड़ने के बजाय उन्हें भगा दिया। पायल ने भाई की हत्या करने वालों को गिरफ्तार करने की मांग की।

 

8 of 12
पंकज की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले खेकड़ा के दीपक की हुई थी हत्या
ट्रेनों में सफर करने वालों के साथ मारपीट की घटनाएं लगातार हो रही हैं। खेकड़ा के दीपक यादव की छह महीने पहले ट्रेन में सीट को लेकर हुए विवाद में पीटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव भी स्टेशन के पास फेंक दिया गया था। इसके बाद दोबारा से शामली के यात्रियों पर हमला किया गया था। इनके अलावा भी कई घटनाएं हो चुकी हैं।

9 of 12
दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरोपियों को हटाता पुलिसकर्मी - फोटो : वीडियो ग्रैब
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर बागपत के युवक की हत्या
दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह ट्रेन से उतरते समय कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने दिल्ली मेट्रो में तैनात गार्ड पंकज धामा (35) की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद ट्रेन में सवार होकर भाग रहे आठ संदिग्धों को जीआरपी ने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चार नाबालिग हैं। गैर इरादतन हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जीआरपी मामले की छानबीन कर रही है।

 

10 of 12
baghpat murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
सरेआम स्टेशन पर यह वारदात शनिवार की सुबह छह बजे तब हुई जब गार्ड पंकज धामा योगा एक्सप्रेस से शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंचे। हमला तब हुआ जब वह अपनी बोगी से उतर रहे थे। जीआरपी के उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर झड़प के बारे में पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से पुलिस को सूचना मिली।

11 of 12
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर युवक की पीट पीटकर हत्या - फोटो : वीडियो ग्रैब
मौके पर जीआरपी पहुंची तब पता चला कि पंकज पर घूंसे और लातों से बुरी तरह हमला किया गया था। उन्हें घायल अवस्था में जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले धक्का-मुक्की हुई और फिर विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई हमलावर पंकज पर टूट पड़े। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन हमलावर लगातार लात-घूंसों से वार करते रहे। हमले में गंभीर रूप से घायल पंकज प्लेटफॉर्म पर ही गिर पड़े।
 
विज्ञापन

12 of 12
शाहदरा रेलवे स्टेशन पर यात्री की पीट पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला
रेलवे के पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी के अनुसार, पंकज मूलरूप से यूपी के बागपत जिले के खेकड़ा के रहने वाले थे। वह दिल्ली मेट्रो में बीते 13 साल से गार्ड के पद पर तैनात थे। उनकी रात में ड्यूटी होती थी। रात को ड्यूटी खत्म के बाद बागपत घर जाने के लिए वह योगा एक्सप्रेस में सवार हुए थे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें