फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: कोख में पल रहे शिशु का क्या था कसूर? मां-बेटे समेत मासूम को मिली दर्दनाक मौत, एकसाथ जलीं चिताएं

Wed, 31 Aug 2022 05:57 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर में जब पांच साल के रुकांश का शव मां शिखा और उसकी कोख में पल रहे आठ माह के मासूम के साथ पहुंचा तो हर किसी की आंखें नम हो गईं। हर कोई इस जघन्य वारदात के बारे में सोचकर हैरानी व्यक्त कर रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि मां और बेटे की हत्या गला घोंटकर की गई है। पुलिस की मौजूदगी में मां बेटे का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग मौके पर मौजूद रहे।

दोपहर तीन बजे मां-बेटे का पोस्टमार्टम हुआ। शाम सात बजे दोनों के शव हस्तिनापुर ले जाए गए। तब तक मृतका शिखा के भाई सुशील कुमार अपने माता-पिता के साथ हस्तिनापुर पहुंच चुके थे। शिखा के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। शिखा का भाई चीख-चीखकर कहता रहा कि उसकी बहन का आखिर क्या कसूर था। उसके मासूम बच्चों का क्या कसूर था कि उन्हें इस तरह दर्दनाक मौत दी। वह शिखा के बैंक मैनेजर पति से लिपटकर खूब रोया। इस जघन्य हत्याकांड से हर कोई स्तब्ध है वहीं पुलिस की पांच टीमें इस वारदात की तहकीकात में जुटी हुई हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारे गिरफ्त में होंगे। पुलिस की सूई बैंक मैनेजर के करीबियों पर ही घूम रही है।
विज्ञापन

2 of 7
रोते जीजा और साले। - फोटो : amar ujala
एक साथ जलीं मां-बेटे की चिताएं
हस्तिनापुर पहुंचे मां बेटे के शव देखकर हर कोई इस वारदात के जिम्मेदार बदमाशों को कोस रहा था। शव को श्मशान घाट ले जाया गया जहां एक तरफ गर्भवती शिखा का शव तो दूसरी और उसके बेटे रुकांश का शव रखा गया। इसके बाद मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे।

 
विज्ञापन

3 of 7
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
जीजा से लिपटकर रोता रहा भाई
अंतिम संस्कार के दौरान शिखा का भाई जीजा संदीप से लिपटकर रोता रहा। वह कभी बहन के शव को देखकर बिलख पड़ता तो कभी भांजे के शव को देखकर रो पड़ता। शिखा के भाई सुशील का हाल ही में वन विभाग में अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। वह महाराष्ट्र में तैनात है। बहन की मौत की खबर लगते ही वह मेरठ पहुंच गया। वहीं उन्नाव से माता पिता भी हस्तिनापुर पहुंचे। परिजनों का कहना है कि उन्हें संदीप व उनके माता पिता पर भरोसा है लेकिन किसी अन्य पर नहीं। इस मामले में पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करे।

4 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
बैंक मैनेजर संदीप की पत्नी शिखा और बेटे रुकांश की हत्या के बाद दो बदमाश स्कूटी पर जाते दिखाई दिए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में लगी है। ये दोनाें हस्तिनापुर, मवाना, इंचौली, गंगानगर और सिविल लाइन थाना क्षेत्र  पार कर साकेत पेट्रोल पंप तक पहुंच गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे, सर्विलांस, फॉरेंसिक जांच के जरिये हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है। एक टीम ने जलीलपुर में पीएनबी शाखा में भी पूछताछ की। पुलिस व परिवार का शक करीबियों पर ही है।
विज्ञापन

5 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
10 करीबियों पर शक
बैंक मैनेजर व उनकी पत्नी शिखा के 10 करीबियों पर पुलिस अधिकारियों का शक गहराया है। रात में करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की गई और उनको बयान भी दर्ज किए। पुलिस सभी पहलुओं को बारीकी से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

शिखा व बेटे रूकांश की हत्या के पीछे बदमाशों का लूट करने का मकसद था या फिर दूसरा कनेक्शन है। दोनों ही पहलुओं पर रात में पुलिस अधिकारियों ने गहनता से जांच की। पुलिस की पांचों टीमों से इनपुट लेने के बाद रात में अधिकारियों ने शिखा व संदीप के करीबियों को थाने में बुलाकर पूछताछ करने का सिलसिला शुरू कर दिया है। जिसमें दोनों के पांच रिश्तेदार भी शामिल हैं। पुलिस और परिजनों ने भी करीबी पर शक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
ये है मामला 
संदीप कुमार बिजनौर के जलीलपुर में पीएनबी शाखा में मैनेजर हैं। सोमवार को संदीप की गर्भवती पत्नी शिखा व पांच साल के बेटे रूकांश की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें