फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Double Murder: बैंक मैनेजर की गर्भवती पत्नी व बेटे की हत्या के खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस, मिले कई अहम सबूत

Wed, 31 Aug 2022 02:36 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
जांच पड़ताल में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हस्तिनापुर में बैंक मैनेजर की पत्नी और बच्चे की हत्या से क्षेत्र का माहौल गमगीन है। सभी को मासूम बच्चों और उनकी मां की मौत का दुख है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव घर पर पहुंचे तो हजारों लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए। वहीं अंतिम संस्कार के बाद देर रात पुलिस के कई उच्च अधिकारी क्षेत्र में रात भर डेरा डाले रहे। इस मामले की जांच एसपी देहात खुद कर रहे हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों की भी कोशिश है कि मामले का जल्द खुलासा किया जाए। वहीं इस वारदात से न सिर्फ कस्बे में हड़कंप मचा है ।

संदीप कुमार बिजनौर के जलीलपुर में पीएनबी शाखा में मैनेजर हैं। सोमवार को संदीप की गर्भवती पत्नी शिखा व पांच साल के बेटे रूकांश की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। दोनों के शव अलग अलग कमरों के बेड में बंद मिले थे। मां बेटे दोनों के शव के हाथ बंधे मिले थे। पुलिस को अब इस मामले में कई सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही इस केस का खुलासा होने की उम्मीद है।
 
विज्ञापन

2 of 6
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि मां-बेटे को गला घोंटकर मारा गया है। मंगलवार दोपहर तीन बजे मां-बेटे का पोस्टमार्टम हुआ। शाम सात बजे दोनों के शव हस्तिनापुर ले जाए गए। पुलिस की मौजूदगी में शिखा और उनके बेटे का अंतिम संस्कार हुआ। शिखा के भाई सुशील कुमार अपने माता-पिता के साथ हस्तिनापुर पहुंचे। सुशील का वन विभाग में अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। सुशील ने कहा कि संदीप और उनके माता-पिता पर भरोसा है, लेकिन परिवार के अन्य लोगों पर नहीं। पुलिस हत्यारों को गिरफ्तार करे।

 
विज्ञापन

3 of 6
मेरठ में डबल मर्डर - फोटो : amar ujala
मंगलवार की देर शाम आठ माह की गर्भवती शिखा और उसके पांच साल के बेटे रुकांश का शव जैसे ही हस्तिनापुर पहुंचा तो कस्बे में मातम छा गया। गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में रात्रि 9 बजे अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद देर रात थाने पर एडीजी, आईजी, एसएसपी एसपी देहात सहित पुलिस के कोई उच्च अधिकारी कई एजेंसियों के अधिकारियों के साथ डेरा डाले रहे और इस केस की तहकीकात में जुटे रहे।

4 of 6
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारी इस मामले कि गुत्थी जल्द सुलझाने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा परिवार और परिवार के नजदीकी लोगों से भी गहनता से पूछताछ की जा रही है। मोबाइल की सीडीआर निकाली जा रही है। बदमाश सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी से जाते हुए भी दिखे हैं।

 
विज्ञापन

5 of 6
मामले की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमारय़ - फोटो : amar ujala
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि वारदात को अंजाम देते वक्त हत्यारो ने पहले दोनों की गला घोंटकर हत्या की, उसके बाद उनके शवों को बेड के बॉक्स में छुपा दिया। मैनेजर और आसपास के लोगों को गुमराह करने के उद्देश्य से घर के मेन दरवाजे पर ताला लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
मामले के खुलासे पर लगी हर किसी की निगाह
शिखा हत्याकांड के खुलासे का इंतजार पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को ही नहीं, बल्कि शिखा के परिवार और क्षेत्र के हजारों लोगों को है। कस्बे के लोगों का कहना है कि पुलिस को इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा करना चाहिए और हत्यारोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। सभी शिखा व उसकी कोख में पल रहे आठ माह के शिशु और उसके पांच साल के रूकांश की मौत से आहत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें