इस्तीफे की चर्चाओं के बीच जल शक्ति राज्यमंत्री दिनेश खटीक मंगलवार रात 12 बजे गंगानगर स्थित आवास पहुंचे। सुबह नौ बजे वे प्राइवेट गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मंत्री मीडिया के सवालों बचते रहे। उन्होंने सिर्फ इतना ही कहा कि सब ठीक है। कोई विषय नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसमें राज्यमंत्री दिनेश खटीक शामिल नहीं हुए थे, इसके बाद से उनके इस्तीफे की चर्चा शुरू हो गई थी। मंत्री दिनेश खटीक ने अपने मोबाइल बंद कर लिए थे। इसके बाद उनसे किसी का संपर्क नहीं हो पाया।