फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: पत्नी की बेवफाई के आगे जिंदगी की जंग हार गया फौजी, अस्पताल में 11वें दिन 'मौत'

Mon, 04 Mar 2019 07:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
meerut fauji murder
फौजी सुनील चौधरी ग्यारहवें दिन मौत से हार गए। वह पिछले ग्यारह दिनों से दिल्ली के एक आर्मी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे थे। बेवफा पत्नी की वजह से ही फौजी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। आगे जानिए, पूरा मामला:- 
विज्ञापन

2 of 10
meerut fauji murder
मेरठ में फौजी को गोली मारने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। फौजी की पत्नी के प्रेमी ने ही अपने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। इस राज का खुलासा होते ही महिला ने जहर खा लिया था।
विज्ञापन

3 of 10
meerut fauji murder
गंगानगर स्थित पी-पाकेट में फौजी सुनील चौधरी रविवार शाम अपनी पत्नी वीना चौधरी को स्कूटी चलाना सिखा रहे थे। तभी बदमाश आए और सुनील के सिर में पीछे से सटाकर गोली मारकर भाग गए। वीना ने लूट के विरोध में पति फौजी को गोली मारना बताया था।

4 of 10
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
ये है पूरा मामला
मेरठ के गंगानगर में फौजी सुनील चौधरी पर जानलेवा हमले की कहानी क्राइम बेस धारावाहिकों जैसी है। फौजी की पत्नी की ‘प्रेम कथा’ रामकथा से शुरू हुई और अंत भी सनसनीखेज हुआ है। खुद पर खतरा मंडराया तो प्रेमी ने फौजी को जान से मारने के लिए साजिश रची। इससे पहले कि 31 मार्च को फौजी का रिटायरमेंट होता, आरोपी ने अपने दोस्त के संग मिलकर फौजी पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

5 of 10
meerut fauji murder
महिला, प्रेमी, दोस्त गिरफ्तार 
पुलिस ने फौजी पर हमले के मामले में उसकी पत्नी, प्रेमी रोहित शर्मा और उसके दोस्त अजय त्यागी निवासी मुबारिकपुर खेकड़ा बागपत को गिरफ्तार कर लिया है। हमले का राजफाश होते ही फौजी की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी होते ही गंगानगर पुलिस ने उसको कस्टडी में लिया है। तीनों आरोपियों को गंगानगर पुलिस प्रेसवार्ता में खुलासा करने के बाद कोर्ट में भेजने की बात कह रही है।
विज्ञापन

6 of 10
meerut fauji murder - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक रोहित शर्मा की मां रामकथा या धार्मिक स्थलों पर पूजा पाठ करने के लिए जाती है। करीब सात-आठ महीने पहले गंगानगर में एक सार्वजनिक स्थल पर रोहित अपनी मां के साथ रामकथा सुनने के लिए आया था। जहां पर फौजी की पत्नी भी रामकथा सुनने के लिए आई थी। इस दौरान फौजी की पत्नी की मुलाकात रोहित से हुई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर ले लिए। जहां से प्रेम कथा का सिलसिला दोनों के बीच शुरू हो गया।
विज्ञापन

7 of 10
meerut fauji murder
थैले ने खोला राज 
फौजी की पत्नी और दो बच्चे गंगानगर में किराए के मकान में रहते थे। फौजी पर हमला होने के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों और मकान मालिक से पूछताछ की। जिन्होंने बताया कि रात में अक्सर एक युवक वहां पर आता था। जिसके पास एक काले रंग का थैला होता है, वह कंडक्टर हो सकता है। पुलिस ने जांच की, जिसमें पता चला कि उक्त युवक रोहित शर्मा है। पुलिस ने रोहित शर्मा को पकड़ा तो सारा मामला खुलकर सामने आ गया।

8 of 10
meerut fauji murder
अजय ने मारी गोली 
रोहित शर्मा की गांव के अजय त्यागी से दोस्ती है। रोहित ने इस प्लानिंग में अजय त्यागी को शामिल कर लिया था। अजय ही अवैध पिस्टल लेकर आया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि अजय त्यागी ने फौजी को गोली मारी। पुलिस ने पिस्टल भी बरामद कर ली। आरोपी अजय की स्कूटी का नंबर सीसीटीवी में कैद हो गया था। मोबाइल की सीडीआर और स्कूटी नंबर के जरिए हमलावरों तक पुलिस पहुंची।

9 of 10
meerut fauji murder
फौजी को चला था पता 
पत्नी के रोहित से संबंध होने की जानकारी फौजी को चल गई थी। इसको लेकर फौजी ने रोहित को चेताया था कि वह उसके पत्नी से दूरी बना ले। अन्यथा अंजाम ठीक नहीं होगा। रोहित अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वह लगातार फौजी की पत्नी से बातचीत करता रहा। लोगों ने बताया कि गंगानगर में कई लोगों को इस मामले की जानकारी थी।
विज्ञापन

10 of 10
shoot - फोटो : amar ujala
रिटायरमेंट से पहले हमला
आरोपी रोहित ने बताया कि फौजी ने धमकी दी कि रिटायरमेंट होने के बाद वह उसको देख लेगा। जिस पर रोहित ने फौजी की पत्नी के संग मिलकर हत्या की साजिश रची। फौजी का रिटायरमेंट 31 मार्च को होना है। इससे पहले रोहित ने यह सारी प्लानिंग बनाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें