फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल मार्केट के अध्यक्ष किशोर वाधवा और पूर्व महामंत्री विनोद अरोड़ा ने कहा कि सेंट्रल मार्केट में पांच साल से पीएसी की पिकेट लगाने की मांग कर रहे हैं। हर घटना के बाद अधिकारी आश्वासन देते हैं। व्यापारियों ने दुकानों के शटर गिराते हुए कहा कि दुकानों की चाबियां एसपी सिटी को सौंप दो। एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह व्यापारियों को संभालने में लगे रहे।