फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीला ड्रम केस अपडेट: होटल मैनेजर बोला-साहिल मुस्कान ने पति-पत्नी बनकर लिया था रूम, अब इस शख्स की गवाही अहम

Thu, 02 Apr 2026 05:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में होटल मैनेजर ने कोर्ट में गवाही दी कि मुस्कान और साहिल ने पति पत्नी बनकर होटल में कमरा लिया था। अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी।

 

विज्ञापन
1 of 5
सौरभ का फाइल फोटो व मुस्कान और साहिल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में बुधवार को जिला जज की अदालत में महत्वपूर्ण गवाही हुई। हिमाचल प्रदेश के कसौल स्थित एक गेस्ट हाउस के मैनेजर ने कोर्ट में बताया कि आरोपी साहिल और मुस्कान ने होटल में पति पत्नी बनकर कमरा बुक कराया था।
विज्ञापन

2 of 5
मृतक साैरभ, आरोपी मुस्कान व साहिल - फोटो : अमर उजाला
होटल मैनेजर ने दी कोर्ट में गवाही
सौरभ हत्याकांड की सुनवाई जिला जज अनुपम कुमार की अदालत में चल रही है। कसौल स्थित पूर्णिमा गेस्ट हाउस के मैनेजर अमन कुमार ने अदालत में गवाही दी। होटल मैनेजर ने कसौल में कैसे साहिल और मुस्कान दंपती बनकर पहुंचे थे ये कोर्ट के समक्ष गवाह के रूप में बयान दिए।

यह भी पढ़ें: किडनी कांड: 3.50 लाख रुपये में निकाल ली एमबीए के छात्र की किडनी, टेलीग्राम के जरिये हुआ सौदा, ये है पूरा मामला
विज्ञापन

3 of 5
डांस करते हुए साहिल और मुस्कान - फोटो : वीडियो ग्रैब
गवाही के दौरान मैनेजर ने बताया कि मुस्कान और साहिल उसके होटल में ठहरे थे। दोनों ने होटल में खुद को पति पत्नी बताकर कमरा बुक कराया था। उन्होंने होटल के रजिस्टर में दर्ज एंट्री भी अदालत के सामने पेश की। इसके अलावा होटल में जमा किए गए दोनों के पहचान पत्र भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत किए गए।

यह भी पढ़ें: Meerut Kidney Scandal: अल्फा अस्पताल का आधा स्टाफ भागा, कानपुर व मेरठ पुलिस तलाश में, सीएमओ ने दिया नोटिस

4 of 5
आरोपी साहिल और मुस्कान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों आरोपी जेल में बंद
सौरभ हत्याकांड मामले में सौरभ की पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद हैं। इस मामले में अदालत पहले ही दोनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर चुकी है। फिलहाल इस मामले की सुनवाई लगातार जारी है और अदालत में गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
साहिल शुक्ला और मुस्कान रस्तोगी - फोटो : अमर उजाला
सात अप्रैल को होगी अगली गवाही
इस मामले में अब अगली सुनवाई सात अप्रैल को होगी। उस दिन मृतक सौरभ के दोस्त संजीव पाल की गवाही अदालत में दर्ज की जाएगी। बताया जा रहा है कि यह इस मामले की अंतिम गवाही हो सकती है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें