स्मॉग करने लगा वार...सावधान न रहे तो हो जाएंगे बीमार....जी हां हम बात कर रहें है मेरठ की जहां सुबह और रात को स्मॉग की चादर फैलने लगी है। जिससे आंखों में जलन और सांस के रोगियों की सांसे फूलने लगी हैं।
स्मॉग से हो सकती हैं ये समस्याएं
आंखों में जलन, श्वास संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनावए अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां।
सामान्यत: वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 0 से 50 के बीच ही होना चाहिए, लेकिन यह लगातार खराब स्थिति में है। पिछले 10 दिनों में तीन बार 300 से ज्यादा, चार बार 25 से अधिक और तीन बार 225 से अधिक रहा है। नतीजतन, जहरीली हवा लोगों के फेफड़ों में पहुंच रही है। ऐसा ही रहा तो सेहत के लिए यह बहुत खतरनाक होगा।
यह भी पढ़ें: धर्मांतरण प्रकरण: दो पक्षों में गुटबाजी तेज, माहौल बिगाड़ने की कोशिश, पुलिस फोर्स की गई तैनात
मेरठ में एयर क्वालिटी इंडेक्स दीपावली की रात में सबसे ज्यादा 380 तक पहुंच गया था। पिछले दो दिन से एयर क्वालिटी इंडेक्स 250 से अधिक है। आशंका है कि आने वाले दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 तक पहुंच सकता है, लिहाजा सावधान रहने की जरूरत है।