मेरठ में एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ फिर से बड़ा एक्शन लेते हुए कठौर कार्रवाई की है। एसएसपी ने भ्रष्टाचार जांच में दोषी पाए जाने पर किठौर थाने पर कार्रवाई करते हुए किठौर व शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है, जिसके बाद थाने में तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार अवैध कारोबार का हब माना जाने वाले किठौर क्षेत्र में एक कप्तान आने के बाद ही हड़कंप मच गया था। गोपनीय जांच के बाद मेरठ जिले में 8 जुलाई को थाना प्रभारी के चेहते माने जाने वाले और हमेशा उनके हमराह बनकर साथ चलने वाले सरकारी गाड़ी के चालक मुकेश कुमार, आरक्षी जोनी गुर्जुर, अरविंद ,प्रीयूष सहित पांच सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर किया था।
यह ऐसा पहला मौका था जब किसी थाने में सबसे ज्यादा पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी। अब फिर से शाहजहांपुर चौकी इंचार्ज हरिभान तथा किठौर चौकी इंचार्ज उदयवीर को लोगों की शिकायत के चलते जांच के बाद दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है।