Meerut Shaina Murder Case: मेरठ के लिसाड़ीगेट में बेटी शाइना उर्फ सानिया की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। हत्यारोपी पिता शाहिद ने पुलिस को बताया कि 11 अगस्त की रात को बेटी प्रेमी वसीम से मिलने के जा रही थी, तभी उसकी आंख खुल गई। उसने बेटी को पकड़ा और उसका सिर दीवार में मार दिया। वह बेहोश हो गई तो पशु काटने वाले छुरे से गर्दन काट दी। बेटी को शाहिद मार सकता है, इसका आभास मां शहनाज को पहले से था। हत्या के बाद शहनाज पति शाहिद के जुर्म को छुपाने के लिए खामोश रही।
वहीं गुरुवार को शाहिद की निशानदेही पर कटी गर्दन को बरामद किया गया। पुलिस ने पिता शाहिद कुरैशी व मां शहनाज को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां से दोनों को जेल भेज गया।