फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड अफसर ने बनाया था ये बड़ा प्लान, ऐसा होता तो कभी नहीं मिलती 'हैवान' को सजा

Mon, 06 May 2019 08:12 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
लाल घेरे में हैवान विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में जागृति विहार का हैवान विमल चंद विदेश भागने की फिराक में था। उसकी बेटी विदेश में रहती है। क्राइम ब्रांच द्वारा दबोचे जाने से करीब 15 दिन पहले उसने एक बिल्डर से मकान का सौदा भी कर लिया था।
विज्ञापन

2 of 7
लाल घेरे में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
हैवानियत का खुलासा न हो इसलिए विमल चंद ने एक पड़ोसी से कहा था कि वह अब बेटी के पास जाना चाहता है। विमल चंद के खिलाफ दर्ज मुकदमे की विवेचना कर रहे इंस्पेक्टर नौचंदी नीरज सिंह ने रविवार को जागृति पहुंचकर जांच पड़ताल की। आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन

3 of 7
बच्चियों से यौन शोषण का आरोपी विमल चंद - फोटो : अमर उजाला
वहीं जांच में सामने आया कि विमल चंद काफी समय से बच्चियों को लालच देकर उनके साथ दरिंदगी करता आ रहा था। यह सब उसके कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद होता जा रहा था।

4 of 7
आरोपी विमल चंद की आलीशान कोठी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एक दिन कैमरा खराब होने पर जब टेक्नीशियन आशू उसे ठीक करने आया तो उसने कैमरे की डीवीआर देखी। उसे पता चला कि विमल चंद यहां लड़कियों से दुष्कर्म करता है। जिसके बाद आशू ने इन कैमरों का रिकॉर्ड अपने पास पेन ड्राइव में ले लिया और कैमरों को अपने मोबाइल से कनेक्ट कर लिया। जिसके बाद विमलचंद के घर पर पेन ड्राइव फेंकते हुए कहा कि उसकी सारी करतूत उसके पास आ गई है। जिसके बाद विमल चंद तनाव में आ गया था।
विज्ञापन

5 of 7
आरोपी विमल चंद को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की एक टीम ने गोपनीय ढंग से जेल में पहुंचकर भी पूछताछ की तो पता चला कि आशू लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहा था। उसे धमकी देने लगा था।
विज्ञापन

6 of 7
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
वहीं पुलिस के अनुसार विमल चंद ने करीब 20 दिन पहले ही अपने घर के सभी कैमरों को बंद कर दिया था। उसे अंदेशा होने लगा था कि यदि मामला किसी को पता चल गया या पुलिस अधिकारियों तक पहुंच गया तो उसे जेल जाने से कोई नहीं बचा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
यूपी पुलिस
दो सप्ताह पहले विमल चंद ने अपना मकान बेचने के लिए जागृति विहार निवासी एक बिल्डर से भी संपर्क किया। विमलचंद ने अपनी दोस्त से यह भी कहा था कि वह यहां अकेला रहता है। इससे तो अच्छा है कि वह बेटी के पास अमेरिका चला जाए।

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें