मेरठ में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद से मुस्कान के कई राज लोगों के सामने आ रहे हैं। लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के बाद एक नया वीडियो सामने आया है।
यूपी के मेरठ में हुए सौरभ राजपूत हत्याकांड की गई क्रूरता से लोग हैरान है। सौरभ को उसकी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने मार डाला था। मारने के बाद दोनों हिमाचल में घूमने के लिए चले गए थे। वापस लौटने के बाद मामले का खुलासा हुआ। तब से हत्याकांड में रोजाना नए-नए खुलासे हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के काफी वीडियो वायरल हो रहे हैं। मुस्कान ने हिमाचल में प्रेमी साहिल का बर्थ-डे भी मनाया। होली पर भी जमकर मस्ती की। होली पर मस्ती के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। साहिल के बर्थ-डे वाले दिन का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिवार और पुलिस को गुमराह करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो और फोटो भी अपलोड करती रही।
विज्ञापन
2 of 16
मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखा
मेरठ में हुए इस जघन्य हत्याकांड के बाद से मुस्कान के कई राज लोगों के सामने आ रहे हैं। लगातार नए वीडियो सामने आ रहे हैं। प्रेमी साहिल के जन्मदिन, होली पर डांस और पब में मौज मस्ती के बाद एक नया वीडियो सामने आया है। पब में मुस्कान और साहिल के डांस का 25 सेकंड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में मुस्कान का चेहरा दिखता है, फिर साहिल डीजे की धुन पर झूमते हुए नजर आ रहा है।
विज्ञापन
3 of 16
साैरभ, पुलिस गिरफ्त में पत्नी मुस्कान व प्रेमी साहिल
- फोटो : अमर उजाला
इसी बीच सोशल मीडिया पर एक डांस का नया वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक लड़की डांस करती दिखाई दे रही है। सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इस वीडियो में डांस कर रही लड़की सौरभ की कातिल पत्नी मुस्कान है। हालांकि वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि डांस कर रही लड़की मुस्कान नहीं बल्कि कोई और है।
4 of 16
आरोपी साहिल व मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
कसोल के पब में किया एन्ज्वाय, खेली होली
आपको बता दें कि सौरभ की हत्या करने के बाद पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल शुक्ला शिमला और कसोल चले गए थे। काफी दिन तक घूमकर मौज-मस्ती की। कसौल में ही दोनों ने होली खेली। एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें दोनों रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 16
साैरभ हत्याकांड, कातिल मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि हत्या करने के बाद दोनों शातिर 54 हजार रुपये की कैब बुक करके हिमाचल चले गए। वहां पर शिमला और कसोल में घूमे। वहां किस-किस होटल में कितने दिन बिताए, कहां-कहां घूमे, इन बिंदुओं पर भी पुलिस जांच कर रही है।
व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजा
मुस्कान ने साहिल का जन्मदिन मनाया था। इसके लिए कैब चालक से केक मंगाया। मुस्कान की कैब चालक के साथ की गई चैटिंग और ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। साहिल का जन्मदिन होली के दो दिन बाद 16 मार्च को था। मुस्कान ने शिमला के होटल में कैब ड्राइवर के साथ साहिल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान मुस्कान साहिल से प्यार जताते हुए भी दिखाई दे रही है। मुस्कान ने कैब ड्राइवर को व्हाट्सएप पर ऑडियो मेसेज भेजा था।
विज्ञापन
7 of 16
मुस्कान का व्हाटसएप ऑडियो, होली पर मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
जन्मदिन पर साहिल को सरप्राइज करना चाहती थी मुस्कान
मुस्कान ने ड्राइवर से कहा कि कहीं से भी केक ले आए। यह भी कहा कि उसे फोन न करे केवल मेसेज पर बता दें कि केक मिला या नहीं। अगर केक मिल जाए तो हमारे रूम पर आ जाना और कहना कि हमारा ये सामान है, रख लो। माना जा रहा है कि मुस्कान इस तरह से केक मंगाकर जन्मदिन पर साहिल को सरप्राइज करना चाहती थी। यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
हर वीकेंड पर प्रेमी के साथ घूमने जाती थी मुस्कान
शनिवार और रविवार को मुस्कान अपनी बेटी पीहू को मायके में छोड़कर साहिल के साथ घूमने चली जाती थी। एसपी सिटी ने बताया कि शनिवार और रविवार को वह पूरा समय साहिल के साथ बीताती थी।
9 of 16
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
लंदन से लौटे युवक की पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या
जानकारी के अनुसार, मेरठ में लंदन से लौटे सौरभ कुमार (29) की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान रस्तोगी ने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शव के 15 टुकड़े ड्रम में रखकर ऊपर से चिनाई कर दी। मुस्कान अपनी पांच साल की बेटी को मायके में छोड़कर प्रेमी के साथ शिमला घूमने चली गई। वापस लौटकर मुस्कान ने अपने परिजन को सौरभ की हत्या करने की जानकारी दी।
10 of 16
मृतक सौरभ कुमार का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
मर्चेंट नेवी में काम कर चुका था सौरभ कुमार
मंगलवार को पिता प्रमोद कुमार, मुस्कान के साथ ब्रह्मपुरी थाने पहुंचे और पुलिस को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सौरभ के शव को बरामद कर लिी। लंदन के एक मॉल में नौकरी कर रहा ब्रह्मपुरी के इंदिरानगर की मास्टर कॉलोनी निवासी सौरभ कुमार (29) 24 फरवरी को अपने घर लौटा। दरअसल, 25 फरवरी को उसकी पत्नी मुस्कान (26) का जन्मदिन था। इसी को मनाने के लिए वह वापस आया था, साथ ही 28 फरवरी को बेटी पीहू (5) का जन्मदिन था।
11 of 16
मुस्कान रस्तोगी
- फोटो : संवाद
तीन मार्च की रात पूरी तरह बदल गई कहानी
दोनों का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद तीन मार्च की रात यह कहानी पूरी तरह बदल गई। पत्नी मुस्कान ने रात के समय खाने में कोई नशीली चीज मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। इसके बाद पड़ोस में ही रहने वाले अपने प्रेमी साहिल शुक्ला (28) को घर बुलाया और सौरभ की हत्या कर दी, फिर धारदार हथियार से शव के टुकड़े किए और प्लास्टिक के ड्रम में टुकड़े डालकर डस्ट और सीमेंट से घोल बनाकर ढक्कन को सील कर दिया।
12 of 16
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से हुआ था प्रेम विवाह
सौरभ कुमार वर्ष 2020 में लंदन के एक मॉल में नौकरी करने लगा था। वर्ष 2016 में सौरभ का मुस्कान रस्तोगी से प्रेम विवाह हुआ था। दोनों की पांच साल की बेटी पीहू है। सौरभ पत्नी और बेटी के साथ इंदिरानगर में ओमपाल के मकान में तीन साल से किराये पर रह रहा था। पिता मुन्नालाल, भाई बबलू और मां रेनू ब्रह्मपुरी में ही अलग रह रहे हैं।
13 of 16
ब्रह्मपुरी में शास्त्री की कोठी के पास युवक सौरभ कुमार की हुई हत्या के बाद मौके पर लगी भीड़
- फोटो : संवाद
मुस्कान का परिवार भी उसी मोहल्ले में रहता है। वह अपनी बेटी को अक्सर मायके छोड़ देती थी। हालांकि वारदात के दिन पीहू घर में ही थी और और बराबर के कमरे में सो रही थी। हत्यारोपी साहिल शुक्ला सीए है और पड़ोस में ही रहता है। सौरभ नौकरी के कारण कई महीनों बाद आता था। इसी वजह से साहिल शुक्ला और मुस्कान की नजदीकियां बढ़ गईं।
14 of 16
शास्त्री की कोठी के सामने युवक की हत्या के बाद थाने पर पहुंचे परिजनों ने जमकर किया हंगामा
- फोटो : संवाद
वकीलों ने आरोपियों की धुनाई की
आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को कोर्ट में पेश करने के लिए पुलिस ले कर जा रही थी तो वकीलों ने आरोपियों की धुनाई कर डाली। बताया गया कि पुलिस जिस वक्त कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपियों को अदालत से बाहर लेकर जा रही थी। इसी दाैरान वकीलों के एक ग्रुप ने उन्हें घेर लिया और उन पर हमला कर दिया। इस दौरान हाथापाई में में वकीलों ने साहिल के कपड़े खींचे और थप्पड़ बरसाए।
15 of 16
आरोपी साहिल और मुस्कान
- फोटो : अमर उजाला
शराब में भी मिलाई थीं नींद की गोलियां
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि वारदात से कई दिन पहले सौरभ की शराब की बोतल में मुस्कान ने नींद की गोलियां भी मिलाईं थीं, ताकि नशे में होने पर उसकी हत्या की जा सके, लेकिन सौरभ ने इस दौरान शराब नहीं पी। इसके बाद कोफ्तों में नींद की गोलियां मिलाई गईं।
रास्ते से हटाने के लिए की सौरभ की हत्या: एसपी सिटी
एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि सौरभ अपनी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल के संबंधों में बाधा बन गया था। उसे रास्ते से हटाने के लिए मुस्कान और साहिल ने वारदात को अंजाम दिया। दोनों ने मिलकर बेरहमी से सौरभ की हत्या कर दी।