फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: ऑटोग्राफ के साथ PM मोदी ने ईहा को दिया ये सुंदर गिफ्ट, देखकर खुशी से झूम उठी नन्ही बेटी

Fri, 25 Jan 2019 07:57 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
महज छह साल की उम्र में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद सुंदर गिफ्ट दिया है। प्रधानमंत्री ने गुरुवार को पीएम हाउस में ईहा से मुलाकात की और इस दौरान उन्होंने ईहा को पौधे लगाने के टिप्स भी दिए। आइए अगली स्लाइड में जानते हैं कि पीएम मोदी ने ईहा को क्या गिफ्ट दिया:-
विज्ञापन

2 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईहा को एक वॉच गिफ्ट की है। वॉच के पीछे ईहा दीक्षित का नाम और प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2019 लिखा है। जबकि वॉच के फ्रंट पर शुभआशीर्वाद के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑटोग्राफ अंकित है।
विज्ञापन

3 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि ईहा ने यह गिफ्ट किसी को खोलने नहीं दिया। इसके बाद ईहा ने वह गिफ्ट पीएम हाउस में सभी बच्चों के साथ खुद खोला। जिसमें एक सुंदर वॉच मिली और ईहा वॉच को देखकर बहुत खुश हुईं।

4 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद ईहा ने तुरंत वॉच को अपने हाथ की कलाई में पहन लिया। वहीं पीएम मोदी द्वारा दी गई वॉच को देखकर ईहा के मम्मी-पापा भी बहुत खुश हुए। इस दौरान उन्होंने ईहा को आशीर्वाद दिया और कहा कि बेटी जीवन में खूब आगे बढ़ो।
विज्ञापन

5 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बीते मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में मेरठ की ईहा दीक्षित को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2019 से सम्मानित किया था।
विज्ञापन

6 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित को स्कूल के प्रधानाचार्य और स्टाफ ने भी बधाई दी। लोहिया नगर स्थित सेंट फ्रांसिस वर्ल्ड स्कूल में कक्षा-एक में पढ़ने वाली ईहा का कक्षा में भी उत्तम प्रदर्शन रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा की अन्य उपलब्धियां
चार साल आठ माह की आयु में क्लब बनाने वालीं ईहा हर रविवार पौधे लगाती हैं। पांचवें बर्थडे पर 1008 पौधे व छठवें बर्थडे पर 2500 पौधे लगा चुकी हैं। ईहा यूपी बुक ऑफ रिकॉर्ड, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड, वर्ल्ड रिकॉर्ड यूनियन के द्वारा जारी रैकिंग में टॉप 100 रैकिंग में है। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए भी चुनी गईं हैं, जो गुरुग्राम में मिलेगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें