फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने नन्ही ईहा को दिए ये टिप्स, कहा- एक दिन मेरी तरह बनेगी प्रधानमंत्री

Fri, 25 Jan 2019 06:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
मेरठ की बेटी ईहा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पौधे लगाने के टिप्स दिए। गुरुवार को पीएम हाउस में ईहा सहित बालशक्ति पुरस्कार पाने वाले अन्य बच्चों की पीएम से मुलाकात हुई।
विज्ञापन

2 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा से पीएम ने मन की बात की और उन्हें पौधा भेंट किया। सेवन रेस कोर्स में पीएम के साथ इनडोर प्लांट भी लगाया। पीएम ने ईहा से कहा कि इतने छोटे प्लांट लगाती हो। इस पर ईहा ने कहा कि मैं तो बड़े लगाती हूं, स्टाफ ने छोटा प्लांट दिया, मैं क्या करूं। मैं छोटे प्लांट लगाने की टिप्स दूंगा ताकि वो बड़े हो जाएं। ईहा बोली मैं फॉलो करूंगी।
विज्ञापन

3 of 9
ईहा दीक्षित से मिलते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वहीं पीएम ने मुस्कुराते हुए कहा कि इस बच्ची को सुनकर मेरी कुर्सी को खतरा है। इस पर सब हंसने लगे। इसके बाद उन्होंने कहा कि यह बच्ची कुछ करेगी। मेरी तरह बनेगी या बड़े पद पर जाएगी।

4 of 9
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा, छोटी हो मगर योग करो 
पीएम ने ईहा के साथ दूसरे बच्चों को प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया। कहा, जीवन में कुछ करना चाहते हैं तो पहले प्रकृति से जुड़े। सूर्योदय और सूर्यास्त का दर्शन करें। प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें। योग करने से पढ़ाई भी अच्छी होती है। ईहा को भी उन्होंने योग करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

5 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने बताया कैसे लगाएं पौधे
पीएम ने सभी बच्चों से कहा कि मैंने ईहा को एक टिप्स देने का वादा किया था, जो अब दे रहा हूं। आप भी ध्यान से सुनो। पीएम ने कहा आप लोग मटका जानते हो या नहीं। ईहा ने कहा मैं घड़े का पानी पीती हूं।
विज्ञापन

6 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
पीएम ने कहा मटका ही घड़ा होता है। आप एक मटका लें। मटके में नीचे छेद कर लें। दो बराबर के गड्ढे खोदकर एक में पौधा लगाएं और एक में मटके को पानी भरकर मुंह खोलकर रखें। अब आपको पौधे को बार-बार पानी देने की जरूरत नहीं होगी। क्योंकि मटके से जमीन में होते हुए पानी पौधे को मिलता रहेगा और पौधा जल्दी बड़ा होगा।
विज्ञापन

7 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीच में ईहा का ध्यान भटका तो पीएम ने कहा कि आप सुन भी रही हैं, मैं क्या कह रहा हूं। ईहा ने कहा हां सुन रही हूं। तो पीएम बोले मैं चेक करूंगा और ईहा की नकल भी उतारी।

8 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
तोहफों से भरी झोली
मुलाकात के बाद प्रधानमंत्री ने ईहा को उपहार दिए। कुछ अन्य टीवी चैनलों ने भी साक्षात्कार के वक्त ईहा को उपहार दिए। गुरुवार को ज्यादा थकी होने के कारण ईहा उपहार खोल नहीं पाई। मम्मी-पापा को भी मना कर दिया कि कोई उपहार न खोले। 25 जनवरी को ईहा और दूसरे बच्चे मिलकर दिल्ली दर्शन के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

9 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
चहेती बनी ईहा
लगभग पांच दिनों से दिल्ली में महिला बाल विकास मंत्रालय की मेहमान बनी ईहा पूरी सुरक्षा टीम की चहेती बन गई है। सुरक्षाकर्मी ईहा से खूब बातें करते हैं। गुरुवार को जब ईहा पीएम से मिलकर गेस्ट हाउस पहुंची तो रास्ते में सो गई तो एस्कार्ट उसे गोद में उठाकर लाई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें