फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ : ग्राहक बनकर एएसपी ने होटल में मारा छापा, मचा हड़कंप, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

Tue, 23 Mar 2021 12:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
सादा वर्दी में पहुंचे एएसपी सूरज राय - फोटो : amar ujala
मेरठ के भैसाली बस अड्डे के सामने संचालित होटलों पर सोमवार देर रात एएसपी कैंट सूरज राय ने छापा मारा। एएसपी कैंट यहां सादा कपड़ों में ग्राहक बनकर पहुंचे थे। वहीं छापे की भनक लगते ही आसपास के होटलों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है। मौके से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सादा वर्दी में पहुंचे एएसपी सूरज राय - फोटो : amar ujala
एएसपी सूरज राय देर रात करीब सवा दस बजे सादा वर्दी में कुछ पुलिसकर्मियों को लेकर रोडवेज बस अड्डे के सामने होटलों लाभ महल, शेर ए पंजाब और खालसा होटल पर पहुंचे। ग्राहक बनकर वह यहां बैठ गए और बेहद साधारण अंदाज में बियर का आॅर्डर कर दिया। कुछ ही देर में बीयर उनके सामने थी। 

 
विज्ञापन

3 of 5
ग्राहकों को जमकर परोसी जा रही थी शराब - फोटो : amar ujala
इसके बाद वह कुछ पुलिसकर्मियों के साथ अन्य होटलों में भी ग्राहक बनकर पहुंचे और हालातों को परखा। अवैध शराब बेचे जाने की सूचना पुष्ट होते ही एएसपी ने इंस्पेक्टर सदर बाजार विजेंद्र पाल राणा को भी फ़ोर्स के साथ बुला लिया। एकाएक पुलिस की मौजूदगी से होटल के अंदर बैठे शराब पी रहे लोग भागने लगे। इसी दौरान भनक लगते ही कई होटल संचालक भाग निकले। आनन.फानन में पुलिस ने तीनों होटलों से कई लोगों को हिरासत में लिया और थाने भिजवा दिया।
 

4 of 5
होटल पर ताला लगाकर फरार हुआ मालिक - फोटो : amar ujala

धड़ाधड़ बेची जा रही थी शराब
एएसपी कैंट सूरज राय ने बताया कि होटलों के अंदर जमकर शराब की बिक्री भी रही थी और परोसी भी जा रही थी। उनकी आंखों के सामने ही धड़ाधड़ शराब बिक रही थी। जैसे ही पुलिस एक्शन में आई, वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जो लोग खाना खा रहे थे, वह भी खाना छोड़ कर भाग खड़े हुए।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटल को सील करते एसपी सूरज राय - फोटो : amar ujala
पुलिस के साथ की धक्का मुक्की
एक होटल में तीन स्टूडेंट भी शराब पी रहे थे। इनमे एक वेटनरी डॉक्टर भी था। पुलिसकर्मियों ने अंदर जाकर जैसे ही उन्हें उठने के लिए कहा वह अभद्रता करने लगे। एक युवक ने खड़े होकर पुलिसकर्मी को आईकार्ड दिखाने के लिए कहा और धक्का दे दिया। बस फिर क्या था पुलिस अंदर घुस गई और तीनों लड़कों को दबोच कर उनकी मौके पर ही जमकर खबर ली। तीनों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई पुलिस कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें