फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

सिर कटी लाश का अंतिम संस्कार: 72 घंटे से पहचान करने जुटी थी पुलिस, नहीं मिली सफलता, खौफनाक थी पूरी वारदात

Tue, 16 Aug 2022 05:28 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
1 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ के लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मिले युवती के सिर कटे शव का पुलिस ने अंतिम संस्कार कर दिया। बताया गया कि पुलिस ने 72 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया है। हालांकि अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। वहीं पुलिस ने युवती का डीएनए सुरक्षित रखा है।

पुलिस का कहना है कि अगर कोई युवती की पहचान करता है तो डीएनए से उसकी जांच कराकर केस को आगे वर्क आउट किया जाएगा। पुलिस ने कहा कि फिलहाल विवेचना जारी है। साथ ही पुलिस ने घटना के समय की वीडियोग्राफी कराई है।

ये थी पूरी वारदात

2 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala
मेरठ में कब्रिस्तान के पास मिला था युवती का सिर कटा शव
लिसाड़ीगेट के लखीपुरा में बीते शुक्रवार सुबह कब्रिस्तान के पास करीब आठ बजे एक युवती का सिर कटा शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव के पास ही फल रखने वाली प्लास्टिक की खाली कैरेट पड़ी थी। शव चादर में लिपटा था और हाथ बंधे हुए। पुलिस का अनुमान था कि वारदात के बाद हत्यारोपी शव को चादर में लपेट कैरेट में रखकर कब्रिस्तान में दबाने ले जा रहे थे। संभवत: किसी के आ जाने के बाद पास में ही छोड़कर भाग गए।

3 of 6
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
सीओ कोतवाली अरविंद चौरसिया व इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट ने बताया कि युवती काले रंग का छींटदार सूट पहने हुए थी। धड़ से बहते खून को देखकर अनुमान लगाया जा रहा था कि हत्या कुछ ही समय पहले हुई। पुलिस ने आसपास के इलाके के कई सीसीटीवी कैमरों को खंगाला पर कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका। युवती की आयु संभवत: 22 वर्ष के आसपास रही होगी। पहचान के लिए पुलिस ने सभी थानों से हाल के दिनों में लापता युवतियों की सूचना मांगी है। एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि शव की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस जल्द कातिलों तक पहुंचेगी।

4 of 6
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
पांच लापता लड़कियों के परिजन पहुंचे
सीओ कोतवाली ने बताया कि सूचना के बाद पांच लड़कियों के परिजन अलग-अलग जगह से लिसाड़ीगेट थाने पहुंचे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम हाउस में युवती का सिर कटा शव इन्हें दिखाया। हाल में एक युवती मुजफ्फरनगर और एक परतापुर से लापता हुई थी। इन दोनों के परिजनों ने पहचान की बात कहीं थी पर पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं हो पाई।

5 of 6
सिर कटी लाश मिली। - फोटो : amar ujala
कैंट, लिसाड़ीगेट में पहले भी फेंके गए युवतियों के शव
शहर में युवतियों के सिर कटे शव मिलने के मामले पहले भी सामने आए पर पुलिस कातिलों को तलाशने में नाकाम ही साबित हुई। लिसाड़ीगेट, कैंट और ब्रह्मपुरी में ओडियन नाले में भी युवतियों के सिर कटे शव मिल चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मौके पर जमा हुई भीड़। - फोटो : amar ujala
लिसाड़ीगेट क्षेत्र में 27 अक्तूबर 2020 को बोरे में मिले शव को 15 टुकड़ों में काटा गया था। हत्या किसकी हुई यह राजफाश नहीं हो सका और पुलिस ने फाइनल रिपोर्ट लगा दी है। छह जुलाई 2022 को कैंट में बीआई लाइंस के पास एक युवती का सिर कटा शव मिला था। इस केस में शरीर के कई अंग गायब होने के चलते बिसरा भी सुरक्षित नहीं रखा जा सका। इस पर डीएनए सुरक्षित रखा गया। किठौर के राधना जंगल में भी युवती का सिर कटा शव मिला था। अतराड़ा के जंगल में भी युवती का शव संदूक में बंद मिला था। लगातार ऐसी वारदात से पुलिस भी सवालों के घेरे में है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें