फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: जेल अस्पताल में करवटें बदल रहे मखमल के गद्दे पर सोने वाले याकूब कुरैशी, पढ़ें-ताजा अपडेट

Tue, 10 Jan 2023 04:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
Haji yaqub and son Imran - फोटो : Amar ujala
मखमल के गद्दे पर सोने वाले हाजी याकूब और इमरान की रातें जेल में करवटें बदलते हुए बीत रही हैं। हाजी याकूब को बीमारी के कारण कोर्ट के आदेश पर जेल के अस्पताल में रखा गया है जबकि उनके बेटे इमरान को बैरक नंबर दो में रखा गया है। जेल अधीक्षक के मुताबिक पिता-पुत्र जेल में पहुंचने के रातभर करवटें बदलते रहे। इमरान गुमसुम रहे और किसी से भी कोई बात नहीं की। 

50 साल पहले ठेले पर नींबू बेचने वाले याकूब कुरैशी अरबपति बन गए। बसपा हो या सपा की सरकार, कभी उसका रुतबा कम नहीं हुआ। कभी विवादित बयान तो कभी अराजकता करके हमेशा सुर्खियों में रहा। मेरठ जनपद में दंगा हो जाए या फिर बवाल। उसको शांत करने के लिए अधिकारियों को याकूब की याद आती थी। सलाखों में याकूब के पहुंचते ही उसका रुतबा खत्म होने की कगार पर जाता दिख रहा है। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी भले ही 50 हजार के इनामी थे, लेकिन उनका रुतबा कम नहीं था। दिल्ली में आलीशान कोठी में परिवार सहित फरारी काट रहे थे।
विज्ञापन

2 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
बकौल पुलिस, दिल्ली में गिरफ्तारी के दौरान इमरान ने पिता याकूब के कमरे का दरवाजा खटखटाया और कहा कि अब्बू बाहर आ जाओ, अब चलना पड़ेगा। इतना कहते ही याकूब ने दरवाजा खोल दिया और वह सर्दियों वाले कपड़े पहनने लगे। पुलिसवालों से बोले, चलो, वक्त-वक्त की बात है।
विज्ञापन

3 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी की शान ओ शौकत के चर्चाएं आम हैं। वह लग्जरी जीवन व्यतीत करते रहे हैं। नौ माह की फरारी काटने के दौरान भी उनके लग्जरी जीवन में किसी तरह की कमी नहीं आई।

4 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
याकूब कुरैशी दिल्ली की जिस कोठी से गिरफ्तार हुए हैं। उसकी कीमत भी 20 करोड़ की बताई गई है। हाजी याकूब और उनके बेटे इमरान को शनिवार को 56 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

5 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
हाजी याकूब को बीमारी के कारण जेल अस्पताल में रखा गया है और इमरान को मुलाहजा की बैरक नंबर दो में रखा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि जेल में आने के बाद पिता-पुत्र पूरा दिन गुमसुम रहे और किसी से कोई बात नहीं की। इमरान बैरक नंबर दो में देर शाम तक चहलकदमी करते रहे। वहीं, हाजी याकूब भी अस्पताल के बाहर कई बार घूमते हुए दिखे।
विज्ञापन

6 of 7
Meerut police - फोटो : Amar ujala
रात में इमरान को अन्य बंदियों की तरह ही फट्टे पर सोना पड़ा, जहां वह रातभर करवटें ही बदलते रहे। हाजी याकूब भी अस्पताल के बैड पर कभी बैठते थे तो कभी लेट जाते थे। उन्होंने भी पूरी रात ऐसे ही काटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हाजी याकूब कुरैशी व बेटा इमरान - फोटो : अमर उजाला
बंदियों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो पिता-पुत्र दोनों ही बातें करने से बचते रहे। इसी तरह रविवार का दिन भी पिता-पुत्र का चहलकदमी में ही बीता। हालांकि फिरोज उर्फ भूरा दिन में कई बार पिता और भाई का हाल जानने के लिए उनके पास गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें