फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jewelry Expo: एक ग्राम के लड्डू गोपाल या तीन लाख का हार, पांच किलो की पायल और 50 लाख की घड़ी ने खींचा ध्यान

Tue, 10 Jan 2023 02:31 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
ज्वेलरी दिखाती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के परतापुर बाईपास स्थित मंडप में मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आईजीजे एक्सपो ( इंडियन गोल्ड ज्वेल एक्सपो) का आज आखिरी दिन है। शो के आखिरी दिन डीएम दीपक मीणा भी प्रदर्शनी देखने पहुचे। बता दें कि एक्स्पो में केवल दो दिन में मेरठ के कारोबारियों को 200 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं। पश्चिम उत्तर प्रदेश सहित दिल्ली गाजियाबाद के व्यापारी ज्वेलरी एक्सपो में पहुंचे हैं। 

शो के तीसरे दिन मॉडल्स ने रैंप वॉक करके आभूषणों को प्रदर्शित किया। ज्वेलरी शो में प्रदर्शित हाथ से बनाए गए गहने पूरे शो में सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहे। कंप्यूटर और मशीन के डिजाइन प्रदर्शित किए गए। ज्वेलरी में 40 करोबारियों ने अपने आभूषण के डिजाइन प्रदर्शित किए। इस दौरान डिस्प्ले में कुछ प्रदर्शित किया गया। एक्सपो का आयोजन पवन के लाल और प्रदीप शर्मा के द्वारा किया गया। बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रदीप अग्रवाल, विजय आनंद अग्रवाल, राजेंद्र कुमार जैन, रवि प्रकाश अग्रवाल, राजकुमार भारद्वाज, संदीप अग्रवाल, निशांत रस्तौगी, अनिल जैन, अंकित सिंघल, दीपक जौहरी आदि रहे।
विज्ञापन

2 of 10
चांदी का शोपीस - फोटो : अमर उजाला
दूसरे दिन टेंपल ज्वेलरी छाई रहीं 
ज्वेलरी शो में टेंपल थीम पर ज्वेलरी प्रदर्शित की गईं। 80 फीसदी स्टॉल पर सोने-चांदी और हीरे के देवी देवताओं के आभूषण को प्रदर्शित किया गया। डेजलिंग डायमंड के स्टॉल पर राधा कृष्ण, श्रीराम, लड्डू गोपाल की अंगूठी, हार, लंबे चेन सेट को प्रदर्शित किया गया। विपुल अग्रवाल ने एक अंगूठी में कृष्ण लीला का मंचन दिखाया। 50 लाख के हीरे जड़ित घड़ी भी प्रदर्शित की गई।
 
विज्ञापन

3 of 10
पांच किलो की गदा - फोटो : अमर उजाला
पांच किलो की गदा पसंद आई 
आरएमपी ज्वेलर्स के स्टॉल पर मोदी और योगी के चांदी के सिक्के प्रदर्शित किए गए। प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अब सादे सिक्कों के स्थान पर डिजिटल प्रिंटिंग वाले सिक्के पसंद किए जाते हैं। बच्चे हल्के, मार्बल सीरीज, पोकीमॉन और कार्टून के सिक्के पसंद करते हैं। एनिवर्सरी के लिए पति पत्नी के फोटो वाले सिक्के बनाए जाते हैं। स्टॉल पर सेंट मैरीज स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र ध्रुव ने पांच किलो की चांदी की गदा उठाकर जय श्रीराम के नारे लगाए। 

4 of 10
लड्डू गोपाल - फोटो : अमर उजाला
एक ग्राम के लड्डू गोपाल
शो में सोने की सबसे छोटी लड्डू गोपाल की मूर्ति भी है। यह केवल एक ग्राम की है और इसकी कीमत सात हजार की है। स्टॉल पर अलग-अलग तरह की पायल भी  प्रदर्शन के लिए रखी गई हैं। इनमें लास्टिक पायल खास है। अभी तक पायल चांदी से निर्मित की जाती है, जो जल्द ही टूट जाती है। श्वेता गोल्ड के संचालक गौरव ने बताया कि कैडबरी पायल में लास्टिक लगाई गई है। ऐसे में यह स्ट्रेचेबल पायल है। जिसके चलते यह खासी पसंद की जा रही है।

विज्ञापन

5 of 10
पांच किलो की पायल - फोटो : अमर उजाला
पांच किलो की पायल, 1.5 किलो की तगड़ी
शिव आभूषण भंडार के स्टॉल पर 5 किलो की पायल और 1.5 किलो की तगड़ी प्रदर्शित की गई। मुकुल अग्रवाल ने बताया कि स्टेचू ऑफ यूनिटी की भी चांदी की मूर्ति स्टॉल पर लगाई गई। चांदी का क्रिकेट ग्राउंड भी प्रदर्शित किया गया। छत्रपति शिवाजी की मूर्ति भी आकर्षण का केंद्र रही।

पांच किलो की चांदी की पायल की कीमत तकरीबन छह लाख रुपये बताई जा रही है। हालांकि इसे शायद ही कोई महिला अपने पांव में पहन पाए लेकिन ये इस शो की जान जरूर बन रही है।
विज्ञापन

6 of 10
सोने के हार - फोटो : अमर उजाला
तीन लाख तक के वजनदार हार दिखाए
ज्वेलरी शो में 16 विभिन्न डिजाइन की अंगूठी प्रदर्शित की गईं। परसवा ज्वेलर्स अक्षत जैन ने बताया कि मेरठ हल्के वजन के 20 कैरेट में आभूषण की देश भर में मांग है। नौ ग्राम से 70 ग्राम तक के हार प्रदर्शित किए गए। 
विज्ञापन

7 of 10
ज्वेलरी शो में विजिट करते डीएम दीपक मीणा - फोटो : अमर उजाला
इन व्यापारियों ने लगाए स्टॉल
बाबूराम ज्वेलर्स, जय मां ब्रजेश्वरी ज्वेलर्स, अरहंत ज्वेलर्स, देव ज्वेलर्स, डेजलिंग डायमंड, बीआर ज्वेलर्स, चेन गंगा, मदन लाल संजय कुमार ज्वेलर्स, एमजे गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड, स्वर्ण गंगा, विमल जी ज्वेलर्स, अमोघा डायमंड, अत्रि डायमंड, बालसन्स ज्वेलर्स प्राइवेट लिमिटेड, मनहोर लाल सराफ एंड संस, श्रीराम जी डायमंड, भूषण स्वरूप मुकेश कुमार जैन ज्वेलर्स, राजेंद्र कुमार अनुज कुमार सराफ, आरएमपी ज्वेलर्स, श्वेता गोल्ड, श्वेता ज्वेलर्स, यूनीक 925 सिल्वर, विमल जी ज्वेलर्स, मित्तल ज्वेलरी टूल, गोदरेज, सुपर पैकर्स।

8 of 10
ज्वेलरी दिखाती मॉडल - फोटो : अमर उजाला
कम वजन वाले आभूषण खास
10 ग्राम की पायल से लेकर हल्के वजन वाले आभूषण के बहुत बेहतर डिजाइन प्रदर्शित किए गए है। - अंकुर जैन, सराफ।

हीरे की घड़ी आकर्षक
ज्वेलरी शो में 400 हीरे की बनी हाथ घड़ी की कीमत 50 लाख है जो शो में सर्वाधिक प्रसंद आई। - प्रदीप अग्रवाल, सराफ।

9 of 10
योगी मोदी के सिक्के - फोटो : अमर उजाला
डिजिटल प्रिंटिंग के सिक्के
उपहार में दिए जाने वाले चांदी के सिक्कों पर उस व्यक्ति की फोटो प्रिंट कराई जा सकती है।  - श्वेतांक जैन, सराफ।

चांदी के बर्तन
चांदी के बर्तनों की आकर्षक रेंज उपलब्ध है। डिजाइन भी बिल्कुल नए देखने को मिले।  - रितेश जैन, सराफ।
विज्ञापन

10 of 10
सोने की अंगूठी - फोटो : अमर उजाला
टेंपल ज्वेलरी दिखी आकर्षक 
चांदी और सोने के राधा कृष्ण, श्रीराम और लड्डू गोपाल की अंगूठी और हार आकर्षक रहे। - विपुल अग्रवाल, सराफ।

लास्टिक में आई पायल
अभी तक मिलने वाली पायल जल्दी टूट जाती हैं। अब लास्टिक के साथ पायल लांच की गई है। - संजीव जिंदल, सराफ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें