मेरठ के लोहियानगर में पटाखा फैक्टरी में हुए धमाके में घायल अभी तक खौफ में हैं। जिससे भी बात करो वो बस यही बोलता है कि जिंदगी भर इस भयावह मंजर को नहीं भूल सकते हैं। जिंदगी बच गई, इसके लिए ऊपर वाले का शुक्रिया।
अस्पताल में भर्ती घायलाें में लोहियानगर निवासी कार्तिक (5) उसके दादा ओमकार (45), सरोज (30) पत्नी दीपक, सरोज की बेटी सोनाक्षी (8) और बेटा करन (5) आसमा (30) पत्नी शादाब, एक माह का नवजात बेटा, रमन शर्मा (6) पुत्र श्याम शर्मा और नगर निगम की जेसीबी के चालक धर्मेंद्र शामिल हैं।