फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच जिंदगियां खत्म: दिल दहलाने वाला था ये हादसा, हर जगह मची थी चीख-पुकार, कई ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम

Tue, 17 Oct 2023 10:36 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

पांच जिंदगियां खत्म: दिल दहलाने वाला था ये हादसा, हर मची थी चीख-पुकार, कई ने तड़प-तड़पकर तोड़ा दम
विज्ञापन
1 of 8
मेरठ में अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में लोहियानगर के रिहायशी इलाके में चल रही अवैध पटाखा फैक्टरी में मंगलवार सुबह हुए विस्फोट से पांच लोगों की मौत हो गई। नौ लोग बुरी घायल हो गए। दो घंटे के भीतर हुए दो धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा।

बताया गया कि विस्फोट इतना भीषण था कि 20 मीटर दूर स्थित मकान की दूसरी मंजिल भी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई। मलबे के टुकड़े आधा किलोमीटर तक बिखर गए। धुंए का गुबार छा गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दर्जनों गाड़ियों समेत कई थानों की पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने सात घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
धराशायी हुए मकान - फोटो : Amar Ujala
वहीं, आईजी, डीएम, एसएसपी और एटीएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने घटना के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करने को कहा। पटाका फैक्टरी संचालक के फरार होने के कारण मृतकों के नाम-पते की जानकारी नहीं हो सकी है। सभी मृतक बिहार के भोजपुर इलाके रहने वाले बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 8
मौके पर जमा लोग - फोटो : Amar Ujala
लोहियानगर की सी पॉकेट के रिहायशी इलाके में शास्त्रीनगर सेक्टर चार निवासी संजय गुप्ता की दो मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग की पहली मंजिल शास्त्रीनगर सेक्टर तीन निवासी आलोक रस्तोगी ने किराए पर ले रखी है। दूसरी मंजिल जागृति विहार सेक्टर सात निवासी गौरव गुप्ता को दी हुई है। पहली मंजिल पर आलोक रस्तोगी ने साबुन का गोदाम बनाने के साथ पैकिंग मशीन लगा रखी है। दूसरी मंजिल पर गौरव गुप्ता ने अवैध पटाखा फैक्टरी संचालित की हुई थी। 

4 of 8
मौक पर जांच करती पुलिस - फोटो : Amar Ujala
बताया गया कि इसमें टॉय गन की मिसाइल (शॉट) और स्काई बम बनाने का काम किया जा रहा था। मंगलवार की सुबह आधा दर्जन मजदूर फैक्टरी में थे। सुबह सवा सात बजे अचानक पटाखों में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयावह था कि मजदूर कई मीटर दूर जाकर गिरे। वे बुरी तरह झुलस गए। कई की मौके पर ही तड़प-तड़पकर मौत हो गई। धमाके से 33 केवी लाइन के खंभे टूट गए। 
विज्ञापन

5 of 8
हादसा - फोटो : Amar Ujala
बता दें कि 20 मीटर दूरी पर स्थित मोहम्मद हारून के घर की दूसरी मंजिल पूरी तरह से धवस्त हो गई। उनकी बेटी और धेवती घायल हो गए। सड़क पर साइकिल से जा रहे दादा-पोते, एक महिला, उसके बेटी-बेटी और एक अन्य बच्चा बुरी तरह से जख्मी हो गए। सड़क पर कई सौ मीटर तक पत्थर के टुकड़े बिखर गए। पास में स्थित स्कूल में लोग सहम गए। 
विज्ञापन

6 of 8
हादसा - फोटो : Amar Ujala
आसपास के लोगों और लोहियानगर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। जहां पर पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। डीएम दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू कराया तो अधिकारियों के सामने ही नौ बजे के करीब एक और धमाका हो गया, जिसमें जेसीबी चालक भी घायल हो गया। इससे भगदड़ मच गई। 
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ में विस्फोट - फोटो : Amar Ujala
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मौके से भारी मात्रा में टॉय चाइनीज गन की मिसाइल और स्काई बम बरामद हुए हैं। दो मृतकों की पहचान मौके पर मिले आधार कार्ड के आधार पर कोइल, कोएल, भोजपुर बिहार निवासी प्रयाग कुमार (25) पुत्र बिरेंद्र साह और रूपन साह (49) पुत्र सागर साह के रूप में हुई है। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है, बाकी मृतक भी बिहार के बताए जा रहे हैं, उनकी पहचान की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: तस्वीरें दर्दनाक: जिंदा तड़पते रहे मजदूर, नसीब में लिखी थी मौत, पांच की टूट गईं सांसें, धमाकों से दहल उठे लोग
विज्ञापन

8 of 8
NDRF व मौक से मिला विस्फोटक - फोटो : Amar Ujala
अस्पताल में भर्ती घायलों में कार्तिक (5) उसके दादा ओमकार (45), सरोज (30) पत्नी दीपक, सरोज की बेटी सोनाक्षी (8) और बेटा करन (5) आसमा (30) पत्नी शादाब, एक माह का नवजात बेटा, रमन शर्मा (6) पुत्र श्याम शर्मा सभी निवासीगण लोहियानगर और नगर निगम की जेसीबी के चालक धर्मेंद्र शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: एलानिया कत्ल: बर्दाश्त न हुआ बहन का प्यार, प्रेमी को दी दर्दनाक मौत, लाश लगाई ठिकाने, फिर इत्मीनान से पी चाय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें