फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज की डीन बनना चाहती थी प्रोफेसर आरती भटेले: प्रेमी बिल्डर के साथ रची बड़ी साजिश, फिर पांच लाख में दी हत्या की सुपारी

Mon, 21 Mar 2022 08:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
तीन आरोपी गिरफ्तार और प्रोफेसर आरती भटेले का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के मेरठ में सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर बताया कि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर आरती भटेले और उसके प्रेमी बिल्डर अनिल बालियान ने कुख्यात उधम सिंह के शूटर आशु चड्ढा को डीन की हत्या करने के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। 

पुलिस ने बिल्डर, शूटर और हत्या की योजना में शामिल मुनेंद्र प्रधान को गिरफ्तार कर लिया है। महिला प्रोफेसर और दूसरे शूटर नदीम की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बागपत के हेवा गांव निवासी डीन वेटरनरी प्रोफेसर राजबीर सिंह 11 मार्च को कृषि विश्वविद्यालय से कंकरखेड़ा में डिफेंस एंक्लेव स्थित अपने घर जा रहे थे। मोदीपुरम स्थित पबरसा मोड़ पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं। डीन को आठ गोलियां लगी थीं और तभी से वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
meerut news - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने बताया कि दौराला पुलिस और एसओजी की टीम ने रविवार रात इस मामले में अंकित बालियान निवासी सिसौली, भौराकलां मुजफ्फरनगर (हाल पता मोदीपुरम), मुनेंद्र बाना निवासी चितोली हाफिजपुर हापुड़ (हाल पता श्रद्धापुरी कंकरखेड़ा) और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी चड्ढा निवासी मीरपुर कला हाफिजपुर हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया है। 

4 of 5
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
बेटी के दाखिले के सिलसिले में हुई महिला प्रोफेसर से दोस्ती
कप्तान के मुताबिक आरोपी अनिल बालियान ने पूछताछ में बताया कि वह पेशे से बिल्डर है। वर्ष 2014 में अनिल अपनी बेटी आकांक्षा का एडमिशन बीएससी एग्रीकल्चर में सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में कराने गया था। तभी उसकी मुलाकात प्रोफेसर डॉक्टर आरती भटेले से हो गई थी। डॉ. आरती और बिल्डर अनिल बालियान के बीच दोस्ती हो गई और फिर प्रेम-प्रसंग हो गया। प्रोफेसर आरती वेटरनरी कॉलेज की डीन बनना चाहती थी। इसी के चलते आरती और बिल्डर अनिल ने डीन वेटरनरी के प्रोफेसर राजवीर सिंह की हत्या की योजना बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
बिल्डर के दोस्त ने दिलाए भाड़े के शूटर 
बिल्डर अनिल ने अपने दोस्त मुनेंद्र को इस प्लान में शामिल कर लिया। मुनेंद्र का फुफेरा भाई आशु चड्ढा है, जोकि कुख्यात उधम सिंह का शार्प शूटर रहा है। आशु नौ फरवरी को डासना जेल से जमानत पर बाहर आया है। चार मार्च को मुनेंद्र के घर पर आशु चड्ढा, बिल्डर अनिल बालियान व नदीम की मीटिंग हुई थी। जिसमें पांच लाख में हत्या करने की सुपारी आशु को दी गई। सटीक रेकी के बाद आशु और नदीम ने डीन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर एक तमंचा, एक पिस्टल, वारदात में प्रयुक्त बाइक व सुपारी की दी गई रकम चार लाख बरामद कर ली। एसएसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें