फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई प्रोफाइल केस का खौफनाक राज: महिला प्रोफेसर समेत सामने आए ये बड़े चेहरे, उधम सिंह के शूटरों ने बरसाईं थीं ताबड़तोड़ गोलियां, तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Mar 2022 07:54 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
हाई प्रोफाइल केस में आखिर मेरठ पुलिस को कामयाबी मिल गई। पुलिस ने सोमवार को मामले का सनसनीखेज खुलासा करते हुए तीन बड़े चेहरे सामने लाए हैं। साथ में एक महिला प्रोफेसर का नाम भी सामने आया है। दरअसल, 11 मार्च को सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वेटरनरी कॉलेज के डीन प्रोफेसर राजबीर सिंह पर हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थीं।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने सोमवार को प्रेस वार्ता में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी दिखाते हए मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि प्रोफेसर डॉ. राजवीर सिंह पर जानलेवा हमले के मामले में तीन आरोपी बिल्डर अनिल बालियान, मुनेंद्र बाना और आशु चड्ढा उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 7
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर आरती भटेले की बिल्डर से दोस्ती है और वह राजवीर की हत्या कराकर वेटरनरी की डीन बनना चाहती थी। पुलिस ने खुलासा किया है कि आरती और अनिल ने उधम सिंह के शूटर आशु को पांच लाख की सुपारी दी थी। इसके बाद उधम सिंह के शूटरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

3 of 7
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में अभी प्रोफेसर आरती व नदीम फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि आशु नौ फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर हमले की वारदात को अंजाम दिया।

4 of 7
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
आरोपियों की तलाश में जुटी थी कई टीम
प्रोफेसर पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस की कई टीमें लगी हुईं थीं। वहीं पुलिस को हमले के बाद कई दिनों तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के चेहरे या बाइक आदि का नंबर स्पष्ट नहीं हो पा रहा था। पुलिस की जांच रंजिश, किसी छात्र से विवाद और वेटरनरी कॉलेज में नियुक्तियों पर ही आकर टिक जाती थी। लेकिन अब तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद मामले का असली सच सामने आ गया है। 
विज्ञापन

5 of 7
meerut news - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से बागपत के रहने वाले हैं प्रोफेसर राजबीर सिंह
प्रोफेसर राजबीर सिंह मूल रूप से बागपत के हेवा गांव के रहने वाले हैं। वह 11 मार्च की शाम को विश्वविद्यालय से कंकरेखड़ा स्थित अपने घर लौट रहे थे, इसी दौरान दो बाइकों पर सवार बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं थीं। बदमाशों की गोली से प्रोफेसर का मोबाइल भी टूट गया था। पुलिस ने इसे ठीक कराकर जांच की पर कोई खास सुराग हाथ नहीं लग सका था। फिलहाल प्रोफेसर का मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

6 of 7
murder in meerut - फोटो : अमर उजाला
तीन गोलियां निकालीं, जल्द होंगे और ऑपरेशन
अस्पताल में भर्ती प्रोफेसर राजबीर सिंह के शरीर से डॉक्टरों ने तीन गोलियां ऑपरेशन करके निकाल दी हैं। अभी तीन और गोली उनके शरीर में हैं। चिकित्सक हालत थोड़ी सामान्य होने पर इन्हें निकालने के लिए ऑपरेशन करेंगे। उनके बेटे भानू ने कहा कि बस किसी तरह उनके पापा ठीक हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
meerut crime news - फोटो : अमर उजाला
नौ फरवरी को डासना जेल से छूटकर आया था आरोपी
एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि आशु नौ फरवरी को डासना जेल से छूट कर आया था और 11 मार्च को उसने सुपारी लेकर वारदात को अंजाम दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें