फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाक सीन: सीसीटीवी वीडियो देख कांप गई लोगों की रूह, एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत का मामला, देखें तस्वीरें

Fri, 24 Dec 2021 01:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
हादसे का सीसीटीवी वीडियो। - फोटो : amar ujala
मेरठ में दो दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। सीसीटीवी वीडियो में जिसने भी हादसे का दर्दनाक सीन देखा, उसकी रूह कांप गई। बताया गया कि कार की स्पीड 150 थी। इस हादसे में एमबीबीएस के दो छात्रों की मौत हो गई थी। अभी दो छात्र गंभीर रूप से घायल हैं, उनका अस्पातल में इलाज चल रहा है।  

एमबीबीएस के छात्र दिव्यांश आनंद व अक्षांश वर्मा की मौत के मामले में गुरुवार को भी सिविल लाइन पुलिस ने जांच की है। साकेत पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बारीकी से देखी, जिसमें एक और गाड़ी दिखाई दी है। दिव्यांश के चाचा अरुण कुमार ने अज्ञात गाड़ी द्वारा पीछे से टक्कर मारने की बात कहकर सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन

2 of 6
हादसे का वीडियो। - फोटो : amar ujala
लाला लाजपतराय मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस के छात्र दिव्यांश आनंद, अक्षांश वर्मा, आदिश जैन व आशीष कुमार होंडा सिटी गाड़ी से मंगलवार देर रात दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने के बाद पल्लवपुरम स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहे थे। साकेत पेट्रोल पंप के पास गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी और दो खंभे से टकराने के बाद दीवार में घुस गई। जिसमें अक्षांश और दिव्याश की मौके पर मौत हो गई थी।
विज्ञापन

3 of 6
सीसीटीवी वीडियो। - फोटो : amar ujala
गुरुवार को दिव्यांश आनंद के चाचा अरुण कुमार ने सिविल लाइन थाने में तहरीर दी। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने अंदेशा जताया है कि उनके भतीजे दिव्यांश की गाड़ी में पीछे से किसी दूसरी गाड़ी ने टक्कर मारी। जिसके बाद संतुलन बिगड़ा और खंभे से टकराती हुई दीवार में घुस गई। उनका कहना है कि इसी वजह से यह हादसा हुआ है। 

4 of 6
सीसीटीवी वीडियो। - फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी लेने के लिए सिविल लाइन पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने गुरुवार को बारीकी से छानबीन की। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में भी छात्रों की होंडा सिटी गाड़ी के पास सफेद रंग की एक और गाड़ी दिखाई दी है। जिसका पता लगाने के लिए पुलिस लग गई है। घटनास्थल पर पहुंचे कई लोगों से पुलिस ने जानकारी भी ली।
विज्ञापन

5 of 6
मेरठ में होंडा सिटी कार का एक्सीडेंट। - फोटो : amar ujala
आशीष की हालत नाजुक 
हादसे में घायल आशीष और आदिश जैन का इलाज दिल्ली में चल रहा है। जिसमें आशीष की हालत बेहद नाजुक है। दिव्यांश आनंद के पिता डॉ. रामानंद व उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे की मौत का गम परिवार पर पहाड़ बनकर टूटा है। गुरुवार को पीड़ित परिवार मेडिकल कॉलेज परिसर पहुंचा और दिव्यांश का सामान लेकर लौट गया। परिवार के लोगों ने एमबीबीएस के छात्रों से हादसे की जानकारी ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
meerut accident - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी की हो रही जांच 
पुलिस और फॉरेंसिक टीम अभी हादसे की जांच करने में लगी हुई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज बारीकी से देखी जा रही है। सीसीएस यूनिवर्सिटी रोड पर लगे और सीसीटीवी कैमरे भी देखे जाएंगे। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें