फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी सीन: तेंदुए के आगे भागकर बचाई जान, कुछ देर के लिए थम गई थीं दो युवकों की सांसें, देखें तस्वीरें

Fri, 04 Mar 2022 06:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
कैमरे में कैद हुआ तेंदुआ। - फोटो : amar ujala
मेरठ में तेंदुए के एक कॉलोनी में पहुंचने से दहशत फैल गई। वहीं पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ लिया लेकिन, कुछ ही देर बाद तेंदुआ जाल से निकलकर भाग निकला। इस दौरान तेंदुए के भागते समय रोड पर फिल्मी सीन देखने को मिला। रोड पर चल रहे दो युवकों ने तेंदुए को अपने पास से कुछ दूरी पर देखा तो उनकी सांसें थम सी गईं लेकिन, उन्होंने तेजी के साथ दौड़ते हुए अपनी जान बचाई। यह नजारा जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई।

वहीं तेंदुए के सामने दो युवकों के दौड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। सुबह से ही यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस और वन विभाग की टीम ने करीब नौ घंटे के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

2 of 7
तेंदुए को पकड़ते कर्मचारी। - फोटो : amar ujala
दिनभर रहा खौफ का माहौल
शुक्रवार सुबह दुल्हैड़ा गांव की ओर से होता हुआ एक तेंदुआ पल्लवपुरम के क्यू पॉकेट के मकान नंबर 72 में घुस गया था। जिससे परिवार में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस व भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

3 of 7
तेंदुए को पकड़ने में लगी टीम। - फोटो : amar ujala
मकान मालिक स्वप्निल ने बताया कि जोरदार आवाज आने पर उन्होंने खिड़की से बाहर झांक कर देखा था तो उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बाहर आने से मना किया। उनके अलावा उनकी पत्नी प्रीति शर्मा, माता आभा शर्मा, भाभी और दो बच्चे घर में बंद रहे।

4 of 7
तेंदुए को पकड़ने में लगी टीम। - फोटो : amar ujala
इसके बाद पुलिस ने वन विभाग को मामले की जानकारी दी। एक घंटे बाद भी टीम मौके पर नहीं पहुंची। तेंदुए को सबसे पहले डॉ. राजकुमार चौधरी ने भागते हुए देखा था। उन्हीं के शोर मचाने पर भीड़ एकत्रित हुई और तेंदुआ स्वप्निल के घर में घुस गया। 
विज्ञापन

5 of 7
तेंदुए को पकड़ती टीम। - फोटो : amar ujala
पुलिस और वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया। इससे पहले तेंदुआ जाल में फंस भी गया था लेकिन, कुछ ही देर बाद वह जाल से निकलकर एक खाली प्लॉट में जा पहुंचा। इस दौरान तकरीबन 400 मीटर तक तेंदुआ दौड़ता रहा।
विज्ञापन

6 of 7
तेंदुए को पकड़ती टीम। - फोटो : amar ujala
खास बात यह रही कि तेंदुए ने किसी पर हमला नहीं किया। तेंदुआ केवल अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता रहा। इसके बाद तेंदुआ प्लॉट में ही बैठा रहा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मेरठ में तेंदुआ पहुंचा। - फोटो : amar ujala
तेंदुए के पकड़े जाने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली है। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़कर ले गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें