मेरठ के मोदीपुरम में शुक्रवार सुबह एक तेंदुए ने कॉलोनी में घुसकर आतंक मचा दिया। इस दौरान तेंदुआ करीब एक घंटे तक घर में बैठा रहा और परिवार सहित कॉलोनी के लोग दहशत में रहे। इसके बाद तेंदुए को पकड़ लिया गया लेकिन, वह जाल से निकलकर भाग गया। यही नहीं तेंदुए के भागने के दौरान एक युवक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उधर, स्कूलों में भी अलर्ट कर दिया गया।
वहीं तेंदुए की सूचना पर छोटे बच्चे भी पूरी तरह सहम गए और घरों में कैद हो गए। पुलिस और वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के प्रयास में लगी हुई है लेकिन, अभी तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।