फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु: नाम पट्टिका के अनावरण की खास तस्वीरें, उपमुख्यमंत्री बोले- अमर उजाला से प्रेरणा लेकर हमने शुरू कीं कई योजनाएं

Fri, 01 Oct 2021 07:19 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 10
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
‘जीवन में बहुत लोग होते हैं, जो पैसे कमा लेते हैं और नाम भी बहुत कमा लेते हैं, लेकिन समाज के लिए अगर कोई विशेष कार्य करने का अवसर मिले और वह न करें तो जीवन अधूरा रह जाता है। कोई व्यक्ति एक जन्म में एक जन्म का कार्य भी नहीं कर पाता, कुछ व्यक्ति एक जन्म में कई जन्मों का कार्य करके चले जाते हैं। ऐसे ही थे अतुल माहेश्वरी जी।' ये बातें गुरुवार को उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण कार्यक्रम में मेरठ में दिल्ली रोड मोहकमपुर स्थित अमर उजाला के कार्यालय में कहीं।

मौर्य ने कहा कि आज इस कार्य के लिए मेरा यहां आना बड़े गर्व की बात है। समाज को नई राह दिखाने का जो कार्य अतुल जी ने किया, आज उनके परिजन इस मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। अमर उजाला फाउंडेशन समाज को नई राह दिखाने का कार्य कर रहा है। होनहार विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, ब्लड डोनेशन कैंप और तमाम सामाजिक कार्य हर कोई नहीं करता। उन्होंने इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन को बधाई देते हुए लोगों से आह्वान किया कि समाजसेवा करने का स्पेस बहुत खाली है। इसके लिए आगे आएं।
विज्ञापन

2 of 10
मंच पर पहुंचे कैशव प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
मेरठ में दिल्ली रोड पर अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका का अनावरण करने के बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अमर उजाला के मंच पर पहुंचे। केशव प्रसाद मौर्य ने मंच पर पहुंचकर सबसे पहले सभी को नमस्कार किया।

विज्ञापन

3 of 10
अमर उजाला कार्यक्रम - फोटो : amar ujala
इसके बाद अमर उजाला के निदेशक राजुल माहेश्वरी ने मंच से अपने विचार रखे। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का धन्यवाद किया।

4 of 10
अमर उजाला कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला मेरठ के संपादक राजेंद्र सिंह ने कहा कि आज हम आठ राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। लाखों-करोड़ों पाठक हमारे साथ जुड़े हुए हैं। इसके लिए उन्होंने आदरणीय अतुल जी को याद किया और उनकी दूरदर्शिता के लिए धन्यवाद दिया। राजेंद्र सिंह ने अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु की नाम पट्टिका के अनावरण के बाद इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद दिया। उन्होंने बड़ी संख्या में उपस्थित होने के लिए स्थानीय लोगों को भी धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

5 of 10
राज्यमंत्री दिनेश खटीक। - फोटो : amar ujala
छात्रवृति योजना से लग रहे होनहारों के सपनों को पंख : दिनेश खटीक 
जल शक्ति एवं बाढ़ नियंत्रण मंत्री दिनेश खटीक ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन समाज के हित में जो कार्य कर रहा है, वे बेहद प्रशंसनीय हैं। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना होनहारों के सपनों को पंख लगाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने का सौभाग्य मिला, ये बड़ी बात है। अतुल माहेश्वरी जी का समाज के प्रति किया गया योगदान दूसरे लोगों को भी राह दिखाता है।
विज्ञापन

6 of 10
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
मंत्री कपिल देव ने अमर उजाला को दिया धन्यवाद 
मंत्री कपिल देव ने कहा कि यह बहुत ही सराहनीय कदम है और इसके लिए सभी को धन्यवाद। उन्होंने कहा अतुल माहेश्वरी उपरिगामी नाम पट्टिका का अनावरण होना गर्व की बात है। यह मांग काफी समय से उठती आ रही थी, जिसे आज पूरा किया जा रहा है। उन्होंने श्री अतुल माहेश्वरी के संघर्ष के दिनों को याद किया और बताया कि अपने पाठकों तक पहुंचने के लिए वह कितना कठिन परिश्रम करते थे।
विज्ञापन

7 of 10
सांसद राजेंद्र अग्रवाल। - फोटो : amar ujala
सेतु के समान थे अतुल जी - राजेंद्र अग्रवाल 
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि मैं वर्ष 1984 में मेरठ आया था। मेरा अतुल जी से तबसे ही नाता रहा। उनकी सहजता, सरलता, टीम को जोड़ने की क्षमता उनका अद्भुत गुण था। सेतु जोड़ते हैं और वह स्वयं सेतु के समान थे। जनता के बीच, पत्रकारिता के बीच और सरकार के बीच जितने विभिन्न प्रकार के सेतु हो सकते हैं, अतुल माहेश्वरी जी ने अत्यंत सहजता के साथ उस सेतु के दायित्व का निर्वाह किया। अमर उजाला को नए आयाम दिए। पत्रकारिता के लिए नए रास्ते गढ़े। अतुल जी जल्द चले गए, लेकिन वह अपने पीछे इतना प्रकाश छोड़ गए हैं कि आज भी उस प्रकाश का हमको अनुभव होता है। रास्ता दिखाई देता है। 

8 of 10
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम से प्रेरणा लेकर सरकार ने शुरू कीं योजनाएं
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि लखनऊ में अमर उजाला का अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति समारोह हुआ था। मैं भी उसमें अतिथि था। अमर उजाला की तरफ से यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को बुलाकर पुरस्कृत किया गया। मैंने तभी सोचा कि अगर अमर उजाला ऐसा कार्य कर रहा है तो सरकार की तरफ से हम ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।

इसके बाद से ही प्रदेश सरकार ने तय किया कि यूपी बोर्ड के टॉप 10 बच्चों के घर तक लोक निर्माण विभाग से सड़क बनवाएंगे। उसका नाम एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ रखेंगे। ऐसे कार्यक्रम में बच्चों और गांव के लोगों को भी बुलवाएंगे। एक कार्यक्रम में बच्चे ने बताया कि मेरे घर तक तो सड़क बन गई, लेकिन स्कूल की सड़क नहीं बनी है। इसके बाद हमने तय किया कि हम ऐसे स्कूलों की सड़कें भी एपीजे अब्दुल कलाम गौरव पथ नाम से बनवाएंगे, जिनके बच्चे टॉप कर रहे हैं। पहले हमने 10 विद्यार्थियों को रखा था। अब हम 20 विद्यार्थियों को पुरस्कार दे रहे हैं। इसमें सीबीएसई और आईसीएसई के स्कूल भी जोड़े हैं।

अमर उजाला से प्रेरित होकर हमने खिलाड़ियों के नाम पर भी यह सम्मान देना शुरू किया। हमने तय किया कि जो भी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेगा, उसके घर तक मेजर ध्यानचंद गौरव पथ नाम से सड़क बनवाएंगे। उनके सम्मान में फोटो लगवाएंगे।

9 of 10
अतुल माहेश्वरी उपरिगामी सेतु का नामकरण कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
शहीदों के नाम पर भी शुरू की योजना 
मौर्य ने कहा कि देश की रक्षा करने वाले सैनिकों और ड्यूटी के दौरान बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मान देने के लिए उनके नाम पर जय हिंद वीर पथ नाम से सड़क-द्वार बनाने का कार्य शुरू किया। पर्यावरण की दृष्टि से चौथा कार्य इसमें जोड़ा। सड़कों के चौड़ीकरण के लिए जो वृक्ष कटवाए जाते हैं, उनके स्थान पर हमने औषधीय पौधे लगाकर हर्बल मार्ग बनाया। 300 में से 175 खंडों में हर्बल मार्ग बनवाने का कार्य किया है। 

कचरे का कर रहे निस्तारण
केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में प्लास्टिक का कचरा बहुत निकलता है। नई तकनीक से कचरे का कैसे निस्तारण किया जाए, इसको लेकर हम कार्य कर रहे हैं। हम प्लास्टिक से मार्ग बना रहे हैं। समाज में सामर्थ्य रखने वाले बहुत लोग हैं। जैसे अमर उजाला शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। अनाथ बच्चों की शिक्षा दीक्षा के साथ हर तरह से उनके साथ खड़ा हो रहा है।

अमर उजाला का अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम आज मेरठ के साथ पूरे प्रदेश तक पहुंच गया है। उन्होंने अमर उजाला के एमडी राजुल माहेश्वरी से अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यों की एक पुस्तिका अतुल माहेश्वरी जी की स्मृति में निकालने के लिए कहा, जिससे समाज के दूसरे लोग भी समाजसेवा के लिए आगे आएं।
विज्ञापन

10 of 10
अमर उजाला कार्यक्रम। - फोटो : amar ujala
अमर उजाला संस्थान में काम करने वाले सभी एक परिवार की तरह
अमर उजाला के निदेशक तन्मय माहेश्वरी ने बताया कि यह विरासत किस प्रकार आगे बढ़ी। इसके लिए श्री अतुल माहेश्वरी जी ने किस प्रकार संघर्ष किया। उन्होंने हमेशा संस्थान को एक परिवार की तरह माना। इसी वजह से उनके साथी उन्हें भाईसाहब कहकर संबोधित करते थे। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित सांसदों और विधायकों को भी धन्यवाद दिया।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें