Meerut News : मेरठ जनपद में एसएसपी आवास के सामने मेरठ कॉलेज में सोमवार को छात्र गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान ताबड़तोड़ गोलियां चलीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
गोली चलाने वाले कौन थे, इसकी जांच-पड़ताल के लिए पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार मारपीट में घायल हुए तीन छात्रों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।