फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: शादी की खुशियों में मातम, नींद की झपकी लगने से हाईवे पर दर्दनाक हादसा, दूल्हा-दुल्हन सहित कई लोग घायल

Mon, 21 Feb 2022 02:18 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हादसा। - फोटो : amar ujala
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ तो खुशियों में मातम पसर गया। बताया गया कि हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को गाजियाबाद के मनी पाल नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उधर, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरी जानकारी ली। 

नींद की झपकी लगने से हुआ हादसा
शादी समारोह समाप्त होने के बाद मुजफ्फरनगर से दिल्ली के लिए रवाना हुई दूल्हे की कार का रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। हादसे दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार सुबह के समय हुआ। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी लगने से यह हादसा हुआ है। वहीं हादसे के दौरान हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

2 of 5
घायल हुई महिला। - फोटो : amar ujala
इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा। सभी का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
कलछीना गांव के पास हुआ हादसा
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर स्थित कलछीना गांव के निकट एक्सप्रेसवे पर पड़ी दरार में अचानक दूल्हे की कार धंस गई। बताया गया कि कार चालक को नींद की झपकी आने पर नियंत्रण बिगड़ गया और कार बीच हाईवे से किनाने में जाकर सड़क में धंस गई। वहीं पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे छोटा हाथी ने भी कार में टक्कर मार दी। हादसे में छोटा हाथी क्षतिग्रस्त हो गया है।

4 of 5
हादसे में घायल लोग। - फोटो : amar ujala
उधर, घटना की जानकारी लगने पर दूल्हा और दुल्हन के परिवारों में कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं दुल्हन पक्ष के लोग अस्पताल के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे की यह तस्वीर देखकर आप खुद अंदाजा लगा सकते हैं कि इस हाईवे पर चलना कितना खतरनाक है। बताया गया कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जगह-जगह इसी तरह सड़क में दरार दिख रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें