मेरठ के कंकरखेड़ा थानाक्षेत्र में गुरुवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेतकर बेहरमी से हत्या कर डाली। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरी वारदात की जानकारी दी। वही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार कंकरखेड़ा के शिवलोक पुरी में देवेंद्र वर्मा ऑफ हैप्पी मकान नंबर-229 में अपनी अध्यापिका पत्नी प्रतिमा वर्मा के साथ रहता है। आज सुबह देवेंद्र ने अध्यापिका पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और उसके बाद हथियार लेकर खुद थाना कंकरखेड़ा पहुंच गया मौके पर फॉरेंसिक टीम भी जांच करने पहुंची है।
यह भी पढ़ें: दिन निकलते ही हादसा: मुजफ्फरनगर में सेना के वाहन से टकराई बाइक, हरिद्वार जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत