फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसी कटी सौरभ के हत्यारों की जेल में पहली रात: जागी रही मुस्कान तो शुक्ला लेता रहा करवटें; गुमसुम रहे दोनों

Thu, 20 Mar 2025 10:56 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- अलग-अलग बैरक में रखे गए दोनों की निगरानी में तैनात किए दो-दो सुरक्षाकर्मी
- कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने की थी मारपीट, इसलिए जेल प्रशासन सुरक्षा को लेकर अलर्ट
विज्ञापन
1 of 5
कातिल साहिल और मुस्कान - फोटो : पीटीआई
सौरभ हत्याकांड में जेल भेजे गए मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला को बुधवार रात नींद नहीं आई। दोनों करवटें बदलते रहे। उन्होंने खाना भी नहीं खाया। जेल जाने के बाद से दोनों गुमसुम हैं। वकीलों द्वारा मारपीट की घटना को देखते हुए जेल प्रशासन ने दोनों की सुरक्षा के लिए दो-दो सुरक्षाकर्मी तैनात किए हैं। मुस्कान को महिला बैरक नंबर 12 में और साहिल को पुरुष बैरक नंबर 18 में रखा गया है। उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

2 of 5
कातिल साहिल - फोटो : अमर उजाला
कोर्ट में वकीलों ने की दोनों की पिटाई
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर निवासी सौरभ राजपूत को खाने में नशीला पदार्थ देने के बाद उसकी पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल शुक्ला ने हत्या कर दी। सौरभ के शव के टुकड़े करने के बाद ड्रम में सीमेंट और डस्ट से भरकर उसे सील कर दिया गया था। मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा हुआ। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने उनकी पिटाई भी कर दी थी। इसके चलते जेल प्रशासन अधिक अलर्ट है।
विज्ञापन

3 of 5
साहिल और मुस्कान। - फोटो : अमर उजाला
दोनों रहे गुमसुम
ब्रह्मपुरी पुलिस ने दोनों को बुधवार शाम छह बजे जिला कारागार में दाखिल किया। सुरक्षाकर्मियों को हिदायत दी गई है कि कोई इनसे बात नहीं करेगा और न ही कोई उनके पास जाएगा। जेल के अंदर आते ही दोनों के हाव-भाव भी बदल गए। दोनों गुमसुम रहे। 

4 of 5
meerut murder case - फोटो : अमर उजाला
मुस्कान ने सिर्फ चाय पी, शुक्ला रहा भूखा
जेलर केके दीक्षित ने बताया कि बुधवार रात दोनों को खाना दिया गया था, मगर उन्होंने नहीं खाया। रात को दोनों को नींद भी नहीं आई। साहिल तड़के साढ़े तीन बजे कुछ देर के लिए सोया। इसके बाद वह फिर से जागता रहा। मुस्कान भी सुबह चार बजे कुछ देर के लिए सोई। सुबह उसने चाय मांगी, उसे नाश्ता दिया गया तो केवल चाय ही पी। साहिल ने चाय नाश्ता नहीं किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
meerut murder - फोटो : अमर उजाला
दोनों की सुरक्षा में दो-दो सुरक्षा कर्मी
बुधवार दोपहर दोनों को खाने में चार रोटी, आलू गोभी की सब्जी, दाल और चावल दिए गए। साहिल ने पूरा खाना खाया, जबकि मुस्कान ने केवल दो रोटी ही खाई। बृहस्पतिवार को उसकी मिलाई के लिए कोई परिजन नहीं आया। जेलर दीक्षित के बताया कि दोनों चुपचाप हैं। जेल प्रशासन ने उनके पास दो-दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए है। दोनों पूरी निगरानी में रखे गए है। कुछ दिन बाद दोनों को अन्य बैरक में रखा जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें