फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: दूषित पानी का कहर जारी, हैजा फैलने से 280 बीमार, दहशत में 12 परिवारों ने छोड़ा घर

Tue, 15 Nov 2022 11:48 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 6
अस्पताल में भर्ती मरीज - फोटो : अमर उजाला
मेरठ से सटे सरधना के मोहल्ला मंडी चमारान में दूषित पानी पीने से फैले हैजे से खौफ का आलम है। नौ और मरीज मिले हैं, संख्या 280 पहुंच गई है। गर्भस्थ शिशु समेत चार लोगों की मौत हो चुकी है। मोहल्ले के 12 और परिवार घरों को बंद कर रिश्तेदारी में चले गए हैं। ऐसे परिवारों की संख्या 22 हो गई है। 

नगर के मोहल्ला मंडी चमारान में आठ दिन पूर्व दूषित पानी पीने के बाद लोगों के बीमार होने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अभी रुका नहीं है। पानी की बॉयो केमिकल जांच में बैक्टीरिया और मरीजों के स्टूल (मल) की जांच में हैजा होने की पुष्टि हो चुकी है। डीएम दीपक मीणा के निर्देश पर प्रभावित मोहल्ले में नई पाइप लाइन डाली जा रही है। एसडीएम सरधना सत्यप्रकाश और तहसीलदार नटवर सिंह, पालिका ईओ शशि प्रभा चौधरी इसकी निगरानी कर रहे हैं। हालांकि अभी नई पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। टैंकरों से पानी की सप्लाई की जा रही है। एक जगह टैंकर खड़े कर पानी लेना पड़ता है, ऐसे में मोहल्ले के दूसरे छोर से आने वाले लोग परेशान हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अस्पताल में महिला - फोटो : amar ujala
आरोप: सही उपचार नहीं मिलने से गई मां की जान
रेखा पत्नी सतीश की उपचार के दौरान दो दिन पूर्व मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। मृतका के बेटे आशीष ने आरोप लगाया कि मेडिकल में उनकी माता को सही उपचार नहीं मिला, जिस कारण उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

3 of 6
पाइपलाइन खोदने से फैला पानी में संक्रमण - फोटो : अमर उजाला
लोगों में रोष, सारी पाइप लाइन नहीं बदली  
लोगों का आरोप है कि मोहल्ले में नगर पालिका ने सारी पाइप लाइन नहीं बदलवाई, कुछ जगह बदलवाई है। जिस गली में सलमान व अनीस की मौत हुई थी, वहां पालिका कर्मचारियों ने पाइप लाइन का कोई कार्य नहीं कराया।

4 of 6
घर पर लटका ताला - फोटो : अमर उजाला
वहीं, नगर पालिका चेयरपर्सन सबीला अंसारी का कहना हैकि जहां पाइप लाइन बदलने के लिए कहा गया था, वहां बदल दी गई है। साथ ही मृतकों के परिजनों की हर संभव मदद कराने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया जा रहा है। स्वच्छ पानी की आपूर्ति देने के लिए पूरी टीम दिन रात लगी हुई है। बीमार लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए डीएम व सीएमओ से लगातार बात की जा रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
टेंकर से लाया जा रहा पानी - फोटो : अमर उजाला
जल्द चालू होगी नई पाइप लाइन
मोहल्ला मंडी चमारान में स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए नई पाइप लाइन को जल्द चालू कराया जाएगा। स्थानीय लोगों की परेशानी को देखते हुए टैंकर बढ़ाकर पानी की आपूर्ति के लिए पालिका कर्मचारियों को कहा गया है। यदि अन्य किसी मोहल्ले में भी पेयजल की समस्या है तो वह कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। - सत्यप्रकाश, एसडीएम सरधना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मोहल्ले में जानकारी लेने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
मृतकों के परिजनों को विधायक ने दी सांत्वना
क्षेत्रीय विधायक अतुल प्रधान ने मृतकों के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान स्थानीय लोगों ने समस्याओं को लेकर प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की। विधायक ने एसडीएम और पालिका प्रशासन को जल्द समस्याओं के निस्तारण के लिए कहा। सीएचसी में भर्ती मरीजों का हाल जाना और सीएचसी प्रभारी से बेहतर इलाज के लिए कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें