फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder: पहले प्रेमी से कराई दोस्त की हत्या, श्मशान में दबाया शव, वीडियो कॉल पर दोनों से करती थी बात

Mon, 14 Nov 2022 05:27 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
मृतक आकाश का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के मुंडाली में नंगला कबूलपुर गांव निवासी आकाश कुमार (21) की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि आकाश की प्रेमिका ने अपने पूर्व प्रेमी से वारदात को अंजाम दिलाया। आकाश का शव जानी क्षेत्र के पूठरी गांव स्थित श्मशान  में गड्ढा खोदकर दबा दिया था। पुलिस ने प्रेमिका समेत दो को गिरफ्तार कर लिया जबकि सचिन हाथ नहीं आया। 

कबूलपुर गांव निवासी आकाश पुत्र पप्पू मेरठ में एक टायर की दुकान में काम करता था। पुलिस ने बताया कि आकाश का गांव की एक युवती से प्रेम  प्रसंग चल रहा था। युवती एक साल पहले अपने रिश्तेदार के यहां पूठरी गांव में रहकर आई थी। जहां पर सचिन नाम के युवक से उसका प्रेम प्रसंग हो गया था। इसकी जानकारी लगते ही रिश्तेदार ने युवती को उसके माता पिता के पास नंगला कबूलपुर में भेज दिया था। इसके बाद भी युवती और सचिन की फोन पर बातचीत जारी रही।
 
एक महीने पहले युवती आकाश के संपर्क में आई थी, इसका पता सचिन को लग गया। सचिन ने आकाश को मारने का प्लान बना लिया। इस प्लानिंग में सचिन ने युवती को भी शामिल कर लिया। आरोप है कि सचिन ने अपने दोस्त ईशु, इस्माइल के साथ मिलकर आकाश की हत्या कर दी। आकाश के परिजनों ने मुंडाली थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को श्मशान में गड्ढे से एक शव कुत्तों ने निकाल लिया जिसकी पहचान आकाश के रूप में हुई। 
विज्ञापन

2 of 5
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
प्रेम-प्रसंग में मुंडाली के नंगला कबूलपुर निवासी आकाश की हत्या में आरोपी ईशू और ईस्माइल को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में दोनों ने बताया कि युवती वीडियो कांफ्रेंसिंग पर आकाश और सचिन से एक साथ बात करती थी।

सचिन जब भी युवती को डांटता था तो आकाश उसे धमकाता था। इसके चलते सचिन ने युवती और अपने बीच से आकाश को हटाने का प्लान बनाया। इन तीनों ने आकाश की गला दबाकर हत्या कर गांव के ही शमशान घाट में गड्ढा खोदकर शव दबा दिया था।
विज्ञापन

3 of 5
हत्या का आरोपी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी पूठरी थाना जानी के निवासी हैं। नंगला कबूलपुर निवासी एक युवती उनके गांव में रिश्तेदार के यहां रहती थी। सचिन और युवती में प्रेम-प्रसंग हो गया था। युवती के रिश्तेदारों को जब पता चला तो उसे परिजनों के पास भेज दिया था। इसके बाद भी युवती और सचिन के बीच फोन पर बातें होती रहीं। वह कभी-कभी उसके गांव भी आ जाता था।

इसी दौरान सचिन की दोस्ती युवती के गांव निवासी आकाश से हो गई थी। इसके बाद तीनों वीडियो कांफ्रेंस से बात करने लगे। बाद में युवती सचिन को कुछ नजरअंदाज करने लगी और आकाश के करीब आ गई। इससे सचिन नाखुश था।

4 of 5
meerut police - फोटो : अमर उजाला
युवती की जिद पर चुराया था सचिन का फोन
पुलिस के अनुसार प्रेम-प्रसंग के दौरान सचिन जब युवती से मिलने गया तो उसने उसका फोन मांग लिया। सचिन ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद युवती ने आकाश से सचिन का फोन दिलाने को कहा।

दो महीने पहले आकाश ने सचिन को शराब पिलाकर उसका फोन चोरी कर युवती को दे दिया था। इसका पता चलने पर सचिन युवती को डांटने लगा। आकाश युवती का पक्ष लेते हुए अक्सर सचिन को धमकाता था। इस बात से नाराज सचिन ने आकाश को रास्ते से हटाने की साजिश रची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
श्मशान घाट में पहले ही खोद लिया था गड्ढा
तय किए गए प्लान के तहत चार नवंबर को आकाश को मिलने के लिए बुलाया गया। इससे पहले ही आरोपियों ने गांव के ही शमशान घाट में गड्ढा खोदकर तैयार कर लिया था। बागपत बाइपास चौराहे से आरोपी आकाश को बाइक पर बैठाकर जंगल में ले गए और गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसके शव को गड्ढे में यहां गड्ढे में दबा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें