फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut Mass Murder: पहले चाय बनवाकर पी...फिर दंपती और तीन बच्चियों को मार डाला; सलमान ने सुनाई उस रात की कहानी

Sun, 26 Jan 2025 08:20 AM IST
शाहरुख खान गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ सामूहिक हत्याकांड में मुठभेड़ में घायल हुए हत्या के आरोपी सलमान ने पुलिस को उस रात की पूरी कहानी बताई। उसने बताया कि नईम ने लोहे की रॉड दिन में ही खरीद ली थी। रात में मोईन के घर पहुंचे। पहले चाय पी इसके बाद पांचों को बेरहमी से मार डाला।
विज्ञापन
1 of 9
Meerut Mass Murder - फोटो : अमर उजाला
मेरठ के सुहेल गार्डन में परिवार के पांच लोगों की नृशंस हत्या को किस तरह अंजाम दिया है, इसका घटनाक्रम हत्या के आरोपी सलमान ने पुलिस को बताया। आठ जनवरी को मोईन अपने निर्माणाधीन मकान पर लिंटर डालने में व्यस्त था और उसके सौतेले भाई नईम ने साथी सलमान को साथ लेकर हत्याकांड के लिए बाजार से लोहे की रॉड खरीदी। दिनभर हत्यारोपी घूमते रहे और रात 8:30 बजे ही मोईन के घर पहुंच गए। दिन में कामकाज करके उसकी पत्नी आसमा अपनी तीनों बेटियों के साथ सो गई थी।
 
विज्ञापन

2 of 9
मोईन उर्फ मोईनुद्दीन का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
लोहे की रॉड से मोईन के सिर पर किया हमला
नईम और सलमान ने पहले मोईन से चाय बनवाकर पी। उधार का पैसा कब लौटाएगा, इस पर मोईन ने नईम की आपराधिक हिस्ट्री खोलने की बात कही और उसे ब्लैकमेल करने लगा। जिस पर नईम नाराज होकर घर से बाहर आ गया था। सलमान और मोईन की बात होने का सिलसिला जारी रहा। पांच मिनट बाद नईम लोहे की रॉड लेकर घर में फिर से अंदर आया और मोईन के सिर पर प्रहार कर दिया। 
 
विज्ञापन

3 of 9
घर में बिखरा सामान - फोटो : अमर उजाला
नईम ने किया आसमा के सिर पर दूसरा हमला
चीख सुनकर आसमा की आंख खुल गई और चिल्लाई की क्या कर रहे हो। तभी नईम ने दूसरा प्रहार आसमा के सिर पर कर दिया। दंपती लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। दोनों हत्यारोपी मकान से बाहर आए। बड़ी बेटी अक्शा मकान में अंदर रो रही थी। तभी सलमान अकेला मकान में घुस गया और उसने बेटी अक्शा के साथ बदसलूकी की।

4 of 9
घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी विपिन ताडा - फोटो : अमर उजाला
तीनों बेटियों की गला दबाकर हत्या
रोने की आवाज तेज आने लगी, तभी नईम भी घर में अंदर पहुंचा। दोनों ने तीनों बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। दंपती की मौत हुई है या नहीं, इसकी तसल्ली करने के लिए भी रात 8:30 बजे से सुबह 6:00 बजे तक दोनों हत्यारोपी मोईन के घर पर रहे। सलमान ने पुलिस को बताया कि लोहे की रॉड से प्रहार करने के बाद गले पर भी धारदार हथियार चलाया है, ताकि कोई भी जिंदा न बचे। 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी नईम - फोटो : अमर उजाला
लिसाड़ीगेट से दिल्ली के लिए निकले थे आरोपी
दोनों हत्यारोपियों ने जेवरात और नकदी भी ढूंढी। वारदात के बाद सुबह 6:15 बजे नईम अपने भाई तसलीम के घर पर पहुंचा। दोनों सुबह करीब 9:00 लिसाड़ीगेट से दिल्ली के लिए निकल गए। ब्रह्मपुरी में नईम ने अपने एक दोस्त को लोहे की रॉड और अन्य सामान से भरा बैग भी दिया था।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी नईम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
प्रॉपर्टी पर कब्जा करना चाहता था नईम
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने सलमान से पूछताछ के बाद बताया कि नईम की नीयत मोईन की प्रॉपर्टी पर थी। जिसके चलते उसने सलमान और तसलीम के साथ हत्या करने की साजिश रची थी। हत्या का शक उस पर न हो इसलिए वारदात को लूट के बाद हत्या में तब्दील करने की कोशिश भी की।
 
विज्ञापन

7 of 9
थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के सुहेल गार्डन में हुई पांच हत्याओं का आरोपी तस्लीम गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर भी पूछताछ करेगी पुलिस
एसएसपी ने बताया कि सलमान को पहले प्यारे लाल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। अभी आरोपी सलमान दवाओं के नशे में है। उसको कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। इसके बाद रिमांड पर पूछताछ की जाएगी।

8 of 9
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में दंपती और तीन बेटियों की हत्या
मेरठ के लिसाड़ीगेट के सुहेल गार्डन में आठ जनवरी की रात में राजमिस्त्री मोईन उर्फ मोईनुद्दीन (52), उनकी पत्नी आसमा (45) और उनकी तीन बेटियां अक्शा (8), अजीजा (4) और अलइफ्शा (1) की धारदार हथियार से गला काटकर निर्मम हत्या कर दी गई। 9 जनवरी को रात 8:30 बजे मोईनुद्दीन के दो भाई वहां पहुंचे तो अंदर का मंजर देखकर उनकी चीख निकल गई। बेड के पास मोईन और बेड के अंदर बॉक्स में उनकी पत्नी और तीनों बेटियों के रक्तरंजित शव मिले। 
विज्ञापन

9 of 9
मुठभेड़ स्थल पर एसएसपी और पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्याकांड को मोईन के सौतेले भाई नईम ने अंजाम दिया था। आरोपी नईम तांत्रिक था और पेशेवर अपराधी था। लोग उसे नईम बाबा के नाम से जानते थे। वह दिल्ली और महाराष्ट्र में हत्याएं कर चुका था। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वह नाम, वेश और जगह बदलकर रहता था। हत्या करने के बाद बीवियां भी बदल लेता था। मेरठ में उसने अपने साैतेले भाई और उसके परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। कई मुकदमों में नईम वांछित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें