बेड के अंदर मिला शव
- फोटो : Amar Ujala Meerut
दिल्ली रोड से वेदव्यासपुरी को जाने वाले रास्ते में स्थित शिवपुरम कॉलोनी में शिवम गुर्जर ने नशा मुक्ति केंद्र बनाया हुआ है। जिसमें सिर्फ तीन युवक रोहित, अनूप और संदीप का इलाज चल रहा था। अंदेशा था कि तीनों रस्सी बांधकर छत के रास्ते से फरार हुए हैं। घटना का पता पुलिस को भले ही शाम को लगा हो, लेकिन रोहित की हत्या दोपहर में ही हो चुकी थी।