कंकरखेड़ा क्षेत्र के गांव खड़ौली में बुधवार देर रात कमरे का लिंटर एक परिवार पर मौत बनकर टूटा। कमरे में सो रहे परिवार के छह सदस्य मलबे के नीचे दब गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह परिवार को मलबे से निकाला। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।