मेरठ के कंकरखेड़ा में होटल में प्रेमी युगल की आत्महत्या के बाद पुलिस प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। एसएसपी के आदेश पर सीओ सदर देहात ने हस्तिनापुर पुलिस को सूचना दिए बगैर कस्बे के होटलों में छापा मारा।
वहीं, होटलों में छापा पड़ते ही संचालकों में हड़कंप मच गया और वे ताला बंद कर गायब हो गए। इस दौरान एक होटल से चार जोड़े पकड़े गए। इसके बाद होटल को सील कर दिया गया।