फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा सुसाइड मामला: घटना को सात घंटे तक छिपाते रहे परिजन, ऐसे खुला केस,आखिरी बार पत्नी के साथ दिखे थे इंद्रजीत

Fri, 10 Feb 2023 01:19 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
मेरठ में पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास केएल-1 क्वार्टर में रहने वाले दरोगा इंद्रजीत सिंह की खुदकुशी को परिजन करीब सात घंटे तक छिपाते रहे। बृहस्पतिवार सुबह 9:30 जब मेडिकल कॉलेज से मीमो पहुंचा तो पुलिस अधिकारियों को घटना का पता चला।

इसके बाद एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी ट्रैफिक जितेंद्र श्रीवास्वत, एसपी सिटी पीयूष सिंह और सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया घटनास्थल पर पहुंचे। घटना का जायजा लेने के बाद परिजनों से पूछताछ की गई।
विज्ञापन

2 of 5
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
आसपास के पुलिसकर्मियों को भी सुबह तक कुछ पता नहीं था। पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद ही उन्हें जानकारी हुई। इसके बाद ही आसपास के आवासों में रहने वाले लोग पहुंचे थे।
विज्ञापन

3 of 5
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
वहीं कुछ महिलाओं का कहना था कि रात करीब 10 बजे तक दरोगा अपनी पत्नी के साथ टहल रहे थे। घटना को छिपाने की वजह के बारे में भी कई तरह की चर्चाएं चलती रहीं।

4 of 5
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
दरोगा के ससुर नरेंद्र निवासी सितार गंज जिला उधमसिंह नगर ने बताया कि इंद्रजीत सिंह चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर के थे। उनके बड़े भाई गुरमीत सिंह गांव में खेतीबाड़ी करते हैं। दूसरे नंबर पर इंद्रजीत सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दरोगा सुसाइड केस। - फोटो : अमर उजाला
बताया कि तीसरे नंबर पर बहन कमलजीत कौर हैं और सबसे छोटे नरेंद्र सिंह हैं। नरेंद्र नोएडा पुलिस में हैं। ससुर ने बताया कि उन्हें सुबह पांच बजे बेटी ने फोन पर घटना की जानकारी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें