फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन के दरवाजे पर हो रहा था डांस: अचानक मातम में बदलीं शादी की खुशियां, दूल्हे के भाई समेत तीन की मौत

Thu, 09 Feb 2023 11:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : मेरठ में उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब बराती दुल्हन के दरवाजे पर डांस कर रहे थे। इस दर्दनाक में दूल्हे के भाइयों समेत तीन की मौत हो गई। वहीं शादी की खुशियां मातम में बदल गई है।
विज्ञापन
1 of 8
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
शादी की खुशियों के बीच अचानक ऐसा हादसा हुआ कि हर कोई कांप उठा। हादसे में दूल्हे के तहेरे और चचेरे भाई समेत तीन की मौत हो गई। इनके अलावा करीब 12 बराती भी घायल हुए हैं।

यह सूचना पर आधी रात में सिसौला गांव पहुंची तो ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। अपनों को बचाने के लिए लोग रातभर दौड़ते रहे। शादी समारोह में अफरा-तफरी मची रही। दूल्हा-दुल्हन के परिवार के लोग भी कार्यक्रम छोड़कर घायलों का उपचार कराने में जुटे रहे। इस दौरान मंडप में 10-12 लोग ही मौजूद रहे।
विज्ञापन

2 of 8
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
वहीं शादी संपन्न करने के लिए दोनों परिवार के लोगों में देर रात तक मंथन चलता रहा।

बता दें कि प्रभात और प्रिया की शादी का कार्यक्रम बुधवार की रात में धूमधाम से चल रहा था। दोनों परिवार शादी के समारोह में व्यस्त थे। चढ़त पर डीजे बज रहा था। घोड़ा बग्गी पर दूल्हा प्रभात बैठा था। 
विज्ञापन

3 of 8
बरात। - फोटो : अमर उजाला
वहीं करीब 10:30 बजे कार बरातियों में घुसी और दोनों परिवार की खुशी मातम में बदल गई। चढ़त विवाह मंडप के गेट से कुछ ही कदम दूर थी। बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। विवाह मंडप के गेट पर दुल्हन पक्ष के लोग दूल्हे की आगवानी करने के लिए खड़े थे। 

4 of 8
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दूल्हा बग्गी से उतरकर मंडप के गेट पर टीका करा रहे थे। बराती मंडप के बाहर डांस कर रहे थे। अचानक बरातियों में चीख-पुकार मच गई। इसी बीच लोगों ने देखा की सड़क पर बराती घायल पड़े हैं।
विज्ञापन

5 of 8
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala
उन्हें कार ने टक्कर मारी थी। घायलों की हालत देखते ही दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया। बैंडबाजा बजना बंद हो गया। आनन फानन घायल मोहित, योगेश, महेंद्र और अर्पित सहित अन्य बरातियों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने वरुण और विकास को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुरुवार सुबह एक और युवक की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले तीसरे युवक का नाम महेंद्र है। वह औरंगाबाद बुलंदशहर का रहने वाला था।
विज्ञापन

6 of 8
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
बताया गया कि दुर्घटना के बाद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और जमकर पिटाई की। पुलिस ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर चालक को हिरासत में लिया। 
विज्ञापन

7 of 8
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कार में आगजनी का प्रयास
हादसे में तीन युवकों की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। बरातियों ने चालक को पीटने के बाद कार में आग लगाने का प्रयास किया। मामला तूल पकड़ता कि पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया। देर रात तक बागपत रोड पर खलबली मची रही।
विज्ञापन

8 of 8
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण - फोटो : amar ujala
विकास और वरुण के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना के बाद गांव सिसौला खुर्द में कोहराम मच गया। वरुण और विकास के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वरुण 12वीं का छात्र था। वह अपने दो भाइयों में बड़ा था। विकास खेती कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। विकास के तीन पुत्र है। वहीं अस्पताल में घायलों का उपचार किया जा रहा है।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि कार चालक का भी उपचार कराया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई करेंगे। रात में घायलों का हाल जानने के लिए अस्पताल में सीओ को भेजा गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें