मेरठ में अब्दुल्ला रेजीडेंसी के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चहारदीवारी को बुलडोजर से गिरा दिया। मालिक जावेद इकबाल और महेंद्र गुप्ता पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मेरठ के नौचंदी ग्राउंड के पास स्थित अब्दुल्ला रेजीडेंसी पर मंगलवार को प्रशासन और आवास एवं विकास परिषद की टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। टीम ने मौके पर पहुंचकर चहारदीवारी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
अब्दुला रेजीडेंसी
- फोटो : अमर उजाला
देर रात आवास विकास परिषद के जेई संदीप कुमार ने नौचंदी थाने पर रेजीडेंसी के मालिक जावेद इकबाल और महेंद्र गुप्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, मार्ग अवरुद्ध करने और अतिक्रमण करने का केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
3 of 5
अब्दुला रेजीडेंसी
- फोटो : अमर उजाला
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने हापुड़ रोड स्थित इस रेजीडेंसी में केवल अल्पसंख्यक समुदाय को ही भूखंड देने पर सवाल उठाते हुए जांच की मांग की थी। इसके बाद डीएम डॉ. वीके सिंह ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई, जिसमें एसडीएम सदर डॉ. दीक्षा जोशी, सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी और आवास विकास परिषद के अधिशासी अभियंता आफताब अहमद शामिल थे।
4 of 5
अब्दुला रेजीडेंसी
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को जांच कमेटी ने पैमाइश की, जिसमें पाया गया कि 22 हजार वर्ग मीटर में कॉलोनी पास हुई थी, लेकिन लगभग 300 वर्ग मीटर में अतिरिक्त निर्माण कर बाउंड्री बनाई गई थी। इसे बुलडोजर से गिरा दिया गया।