उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों की चुनरी से गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद उसी चुनरी का फंदा बनाकर खुद भी जान दे दी।
उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने तीन मासूम बेटियों का कत्ल कर खुद भी जान दे दी। उसका पति कमरे के बाहर सो रहा था, लेकिन उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जानकारी में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, बागपत के टीकरी कस्बे की भोजपुरी पट्टी में महिला तेजकुमारी (29) ने अपनी तीन बेटियों गुंजन (7), किट्टो (2) और मीरा (5 माह) की चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और खुद ने उसी चुनरी के फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वारदात के समय उसका पति टूरिस्ट बस का चालक विकास घर के बाहर सोया हुआ था।
विज्ञापन
2 of 13
तेज कुमारी और बच्चियों की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
एसपी सूरज कुमार राय के अनुसार, विकास दिल्ली में ट्रैवल एजेंसी में टूरिस्ट बस चलाने के कारण काफी बार महीनों तक घर नहीं आता था, इसलिए पत्नी तेज कुमारी उसके साथ बच्चियों को लेकर दिल्ली में रहना चाहती थी। उसने विकास से कई बार इस बारे में कहा तो विकास ने आर्थिक स्थिति ठीक होने पर दिल्ली साथ लेकर जाने की बात कही थी।
विज्ञापन
3 of 13
तोड़ा गया घर का दरवाजा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो दिन के लिए घर आया था पति
इसको लेकर विवाद होने के कारण ही तेज कुमारी द्वारा यह कदम उठाने की बात कही जा रही है। विकास कुमार सोमवार को दो दिन के लिए घर आया था। वह मंगलवार शाम अपने मकान के बाहरी हिस्से में पेड़ के नीचे सो गया था।
4 of 13
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अंदर से बंद था कमरा
विकास ने बताया कि रात करीब नौ बजे वह नींद से जागकर मकान में अंदर कमरे में जाने लगा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। उसने कई बार पत्नी और बच्चों को आवाज लगाकर दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज नहीं आने पर पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
5 of 13
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दरवाजे के ऊपर रोशनदान से टॉर्च लगाकर अंदर देखा गया। कमरे में तीनों बच्चियों के शव पड़े हुए थे और तेजकुमारी फांसी के फंदे से लटकी हुई थी। पड़ोसी एक किशोर को रोशनदान से कमरे में उतारा गया।
विज्ञापन
6 of 13
टीकरी में घटना की जांच करते पुलिसकर्मी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने अंदर दरवाजे में लगा ताला तोड़कर दरवाजा खोला। पुलिस ने महिला का शव फंदे से उतारा और चारों के शव बाहर निकाले। घटना का पता चलने पर विकास के घर के बाहर लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन
7 of 13
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पहले गुंजन को मारा, फिर किट्टो और मीरा को मारकर खुद मर गई
तेज कुमारी ने सबसे पहले चुनरी से गला घोंटकर बड़ी बेटी गुंजन को मार दिया। इसके बाद किट्टो को मारा और फिर सबसे छोटी बेटी मीरा की हत्या कर दी। इसके बाद उसी चुनरी से खुद आत्महत्या की। कमरे में जिस तरह से शव पड़े हुए थे उनको देखकर पुलिस की शुरुआती जांच में ऐसा ही सामने आया है।
8 of 13
टीकरी में घटना की जांच करने पहुंचे एसपी सूरज कुमार राय
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लोग बोले, जिस मां ने किया दुलार, वही बन गई काल
विकास और उसके दो भाइयों के मकान भी बराबर-बराबर में बने हुए हैं। परिजनों ने बताया कि विकास ने प्रधानमंत्री आवास योजना से अपने मकान का निर्माण कराया था। उसके बराबर में बड़ा भाई जगपाल और दूसरे भाई बबलू का मकान भी बराबर में स्थित है।
9 of 13
किट्टो की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
घटना के बाद वहां आए ग्रामीण यही कहते नजर आ रहे थे कि जिस मां ने तीनों बेटियों को दुलार मिला और वही कॉल बन गई। इस घटना से ग्रामीण भी काफी दुखी नजर गए।
10 of 13
गुंजन की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
12 सितंबर को था गुंजन का जन्मदिन
विकास ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी गुंजन मुजफ्फरनगर के शाहपुर गांव में उसकी भतीजी के पास रहकर पढ़ाई करती है। 12 सितंबर को गुंजन का जन्मदिन था। इसलिए ही तेजकुमारी खुद ही स्कूटी पर 8 सितंबर को शाहपुर गई थी और गुंजन को घर लेकर आई थी। तेजकुमारी ने विकास से कहा था कि गुंजन को लाकर जन्मदिन की पहले ही तैयारी कर लेंगे और वह तैयारी में लगे थे मगर उससे पहले ही जिंदगी खत्म हो गई।
11 of 13
तेज कुमारी की फाइल फोटो
- फोटो : परिजन
सबकुछ चल रहा था ठीक
विकास ने कहा कि परिवार में सबकुछ ठीक चल रहा था। वह बेटी का जन्मदिन मनाने की तैयारी कर रहे थे और सभी खुश थे। तेजकुमारी ने बच्चियों को मारकर खुद आत्महत्या क्यों की है, उसको खुद यकीन नहीं हो रहा। एसपी सूरज कुमार राय भी घटना की जानकारी मिलने पर टीकरी आए और वहां छानबीन की गई। एसपी के अनुसार एफएसएल टीम को बुलाकर भी जांच कराई गई है। इस घटना का कारण पता किया जा रहा है।
12 of 13
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोनों की थी दूसरी शादी...
मूल रूप से नेपाल की रहने वाली तेज कुमारी की विकास से सात साल पहले पंजाब के लुधियाना में मुलाकात हुई थी। तेजकुमारी की पहले शादी हो चुकी थी और उसके पास पांच महीने की बेटी गुंजन थी। वह पति से अलग हो गई थी। विकास की शादी भी 12 साल पहले शामली की युवती से हुई थी और उसकी दो बेटियां थीं।
टीकरी में घटना के बाद मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसके भाई गजेंद्र ने बताया कि उससे विवाद होने के कारण तलाक हो गया था और पहली पत्नी दोनों बच्चियों को लेकर चली गई थी, इसलिए ही तेज कुमारी को उसकी बेटी गुंजन के साथ विकास घर लेकर आ गया था। दोनों ने शादी कर ली और तेज कुमारी ने दो बेटियों किट्टो और नीरा को जन्म दिया।