बदर अख्तर व युवती का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मई 2019 में युवती को कॉल मां के पास आया। उसने बदर द्वारा मारपीट करने की बात परिजनों को बताई। आरोपी युवती को जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। बदर ने युवती के सिर पर कांच की बोतल से भी हमला किया था, जिससे वह लहूलुहान हो गई। इसकी फोटो युवती ने अपनी मां के व्हाट्सएप पर भी भेजी थी। मां ने फोन में सभी बातें रिकाॅर्ड की थीं। 22 दिसंबर 2019 को युवती के घर दो युवक आए, जिन्होंने खुद को बजाज फाइनेंस कंपनी से बताया।
उन्होंने बताया कि बेटी ने एलईडी और आईफोन फाइनेंस पर लिया है, लेकिन उसकी किश्त नहीं चुकता की जा रही है। पता नोएडा का बताया गया था। वहां पर युवती नहीं रहती है। वर्ष 2019 में सिविल लाइन थाना के इंस्पेक्टर रहे अब्दुर रहमान सिद्दीकी ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज नहीं किया, तो परिजनों की उम्मीद टूट गई थी।