फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद अनिल तोमर कहते थे... दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं

Tue, 29 Dec 2020 03:20 PM IST
कपिल kapil जितेंद्र सिंह राणा, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
शहीद अनिल तोमर - फोटो : अमर उजाला
कद-काठी से जितने मजबूत उतने ही शांत स्वभाव। गांव के बड़े बुजुर्गों का सम्मान और बच्चों को प्यार देना। छुट्टी के दौरान खेती में पिता का हाथ बंटाना। ऐसा स्वभाव था शोपियां में शहीद हुए अनिल तोमर का। अनिल कभी छुट्टी पर आते तो मिले बिना नहीं रहते थे। अमर उजाला के संवाददाता जितेंद्र राणा बताते हैं कि कश्मीर के हालात पर उनसे हर बार चर्चा होती थी।
विज्ञापन

2 of 5
शहीद अनिल तोमर - फोटो : अमर उजाला
अनिल बताते थे कि भारतीय सेना पूरी मुस्तैदी से बॉर्डर पर तैनात है। बातचीत के दौरान इस सवाल पर कि आतंकी सामने आ गए तो क्या करोगे? कहते थे कि दो-चार आतंकियों के लिए तो मैं अकेला ही काफी हूं।
विज्ञापन

3 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
अनिल में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। कक्षा छह तक आते-आते अनिल ने सेना में भर्ती होकर देश सेवा का मन बना लिया था। पढ़ाई में होशियार अनिल शांत स्वभाव के थे। पढ़ाई के साथ-साथ उनकी रुचि खेलों में भी थी। 

यह भी पढ़ें: शहादत को नमन: बहुत वादे निभाने थे... अधूरा रह गया सबकुछ, मां-पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, तस्वीरें

4 of 5
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस बार नवंबर में छुट्टी आए थे। अनिल बताते थे कि सीमा पर जवान कैसे शून्य डिग्री से भी नीचे के तापमान में मुस्तैद रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परिजनों के बीच पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वे अपनी टीम के साथ विशेष ऑपरेशन के लिए जाते हैं। पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। सेना आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे रही है। 17 दिसंबर को उनसे आखिरी मुलाकात हुई थी। मार्च-अप्रैल में आने का वादा करके गए थे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें