झूठी आन और शान की की खातिर मेरठ की एक और बेटी मौत की भेंट चढ़ गई। जिन हाथों ने नन्हीं शाइना को कभी नाजों से पाला था, बड़ी हुई तो उन्हीं हाथों ने बेदर्दी से उसका गला काट डाला। शाइना का कसूर इतना था कि उसे एक युवक से मोहब्बत हो गई थी। वह जिस पर भरोसा करती थी उसी के साथ जिंदगी गुजारना चाहती थी, उससे निकाह करना चाहती थी। लेकिन समाज के सख्त रिवाजों के आगे उसकी एक न चली। उसके अपने ही उसकी जिंदगी के दुश्मन बन बैठे। शाइना प्रेमी से निकाह करना चाहती थी लेकिन परिजनों ने उसका रिश्ता कहीं और तय कर दिया था।
शाइना ने मां, पिता और भाई के सामने दूसरे युवक से निकाह न करने की खूब मिन्नतें की लेकिन किसी ने एक न सुनी। शाइना की जिंदगी परिजनों की इज्जत से बढ़कर शायद नहीं थी, यही कारण था कि जिस पिता ने उसे गोद में खिलाया उसी ने शाइना का सिर धड़ से अलग कर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस मां ने उसे जन्म दिया, जिस भाई के साथ वह खेल- कूदकर बड़ी हुई, वह भी इस जघन्य हत्याकांड में शामिल रहे। छह दिन तक इस मामले को सुलझाने में पुलिस के पसीने छूट गए। आखिरकार बुधवार को युवती की लाश की पहचान हो गई। हालांकि युवती का सिर की पुलिस अभी नाले में तलाश कर रही है। आगे विस्तार से जानें इस खौफनाक वारदात की पूरी कहानी।