फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईहा पर्यावरण बचाने के लिए ऐसे करती हैं लोगों को प्रेरित, तस्वीरें देख हो जाएगा पूरा यकीन

Sun, 27 Jan 2019 03:11 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
क्रांतिधरा मेरठ की ईहा दीक्षित इन दिनों मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं। नन्ही ईहा ने महज छह साल की उम्र में ऐसा करिश्मा कर दिखाया कि आज देश क्या दुनिया में उनकी सराहना हो रही है। आइए आगे तस्वीरों में जानते हैं कि ईहा कैसे पर्यावरण बचाने के लिए लोगों को प्रेरित करती हैं:-
विज्ञापन

2 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित हर संडे पांच से दस पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का काम करती हैं। इस दौरान नन्ही ईहा लोगों से अपील करती है कि पर्यावरण बचाने के लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। ताकि हम सब का भविष्य हरा- भरा रहे।
विज्ञापन

3 of 9
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
वहीं बीते गुरुवार को पीएम हाउस में बालशक्ति पुरस्कार पाने वाली ईहा दीक्षित की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात हुई। इस दौरान पीएम मोदी ने ईहा को पौधे लगाने के टिप्स दिए।

4 of 9
ईहा दीक्षित को पौधा देकर सम्मानित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
ईहा से पीएम ने मन की बात की और उन्हें पौधा भेंट किया। सेवन रेस कोर्स में पीएम के साथ इनडोर प्लांट भी लगाया।
विज्ञापन

5 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद पीएम ने ईहा से कहा कि इतने छोटे प्लांट लगाती हो। इस पर ईहा ने कहा कि मैं तो बड़े लगाती हूं, स्टाफ ने छोटा प्लांट दिया, मैं क्या करूं। मैं छोटे प्लांट लगाने की टिप्स दूंगा ताकि वो बड़े हो जाएं। ईहा बोली मैं फॉलो करूंगी।
विज्ञापन

6 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा दीक्षित के पिता कुलदीप शर्मा बताते हैं कि ईहा हर संडे पांच से दस पौधे लगाती है।
विज्ञापन

7 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
नन्ही ईहा दीक्षित अपने दोस्तों के साथ पौधरोपण करते हुए।

8 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा की मम्मी अंजलि बताती हैं कि वह चार साल की थी जब उसने पहला पौधा लगाने की जिद की थी। तब से ही ईहा पौधे लगाने का काम कर रही हैं।
विज्ञापन

9 of 9
ईहा दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
ईहा ने अपने पांचवें जन्मदिन पर 2500 तो छठे जन्मदिन पर 1008 पौधे लगाए थे।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें