लाइटों की चकाचौंध, चमचमाती सीट और दरवाजे-खिड़कियों पर लिखे दिशा-निर्देश के बीच मेरठ साउथ स्टेशन पर आपका स्वागत है की उद्घोषणा....रविवार को यह दृश्य था परतापुर स्थित मेरठ साउथ स्टेशन का। दोपहर दो बजे नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के लिए शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
2 of 6
यात्रा का आनंद लेने पहुंचे मेरठ कैंट विधायक अमित अग्रवाल।
- फोटो : अमर उजाला
पहले दिन लोगों में जबरदस्त उत्साह रहा। लोगों ने जमकर सेल्फी ली। वीडियो बनाई।
विज्ञापन
3 of 6
मेरठ साउथ स्टेशन पर नमो भारत ट्रेन।
- फोटो : अमर उजाला
ट्रेन महज 29 मिनट में साहिबाबाद पहुंच गई। ट्रेन में लगे मॉनिटर पर स्टेशन और ट्रेन की गति लगातार दिखती रही। वापसी में गाजियाबाद से साहिबाबाद के बीच ट्रेन एक बार तो 161 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी।
4 of 6
टिकट के साथ यात्री।
- फोटो : अमर उजाला
अब आरआरटीएस कॉरिडोर का कुल 42 किलोमीटर हिस्सा परिचालित हो गया है, जिसमें गाजियाबाद के साहिबाबाद से लेकर मेरठ साउथ तक नौ स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
टिकट के साथ सेल्फी लेती युवती।
- फोटो : अमर उजाला
मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेनें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक परिचालित होंगी।