फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत गई ममता: तीन बेटियों को माैत के मुहं से खींच लाई मां, खाैफनाक वारदात को अंजाम देने चला था पिता

Sat, 17 Aug 2024 01:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
तीनों बेटियां और घायल मां - फोटो : अमर उजाला

कहते हैं कि एक मां अपनी औलाद के लिए माैत से भी लड़ जाताी है। ऐसी ही एक घटना मेरठ के सरधना में सामने आई है। यहां एक पिता अपनी तीन बेटियों को नहर में फेंकने पहुंच गया। पत्नी ने बेटियों की जान लेने का विरोध किया तो पीट-पीटकर उसे ही अधमरा कर दिया।

क्रोधित पिता ने विरोध करने पर पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उसने अपनी तीनों बेटियों को बचा लिया। वहीं आरोपी पिता माैका पाकर फरार हो गया।

विज्ञापन

2 of 5
बेटी - फोटो : अमर उजाला
यह मामला सरधना के मढियाई गांव का है। गांव निवासी कामिल ने बताया कि उसकी बहन नाजमा की शादी 10 वर्ष पहले दिल्ली के युवक से हुई थी। नाजमा के चार बेटियां हो गईं। एक बेटी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बेटा नहीं होने से नाजमा का शौहर नाराज रहता था। नाजमा से मारपीट करता था। इसके चलते नाजमा अपने मायके आ गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
बेटी - फोटो : अमर उजाला
कामिल ने बताया कि बुधवार शाम को वह शराब पीकर घर आया और तीनों बेटियों सना(5), अलसिफा (4) व फिजा (3) को गंगनहर में फेंकने की बात कहकर साथ ले जाने लगा। नाजमा ने विरोध किया तो उसकी डंडे से बुरी तरह पिटाई कर दी। नाजमा के मुंह और कमर पर गंभीर चोट आई।

4 of 5
बेटी - फोटो : अमर उजाला
मारपीट के दाैरान नाजमा को शोर सुनकर गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी तीनों बेटियों को साथ लेकर गंगनहर के किनारे पहुंच गया था। ग्रामीणों ने उसे रोका तो उनके साथ भी गाली-गलौज की। ग्रामीणों ने तीनों बेटियों को छुड़ा लिया। वहीं आरोपी माैके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घायल मां - फोटो : अमर उजाला
परिजनों ने गंभीर रूप से घायल नाजमा को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि सरधना थाना प्रभारी से जानकारी की जा रही है। सरधना थाने में मामले में तहरीर दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें