फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल मर्डर: मां-बेटे को मारते वक्त नहीं कांपे बदमाशों के हाथ, आठ माह की गर्भवती थी शिखा, अफसरों में मचा हड़कंप

Tue, 30 Aug 2022 06:42 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
विज्ञापन
1 of 7
डबल मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे में रामलीला मैदान के समीप डबल मर्डर के बाद डकैती की वारदात से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। आईजी प्रवीण कुमार ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।

बिजनौर में पंजाब नेशनल बैंक की जलीलपुर शाखा में तैनात सीनियर मैनेजर संदीप कुमार का हस्तिनापुर में रामलीला मैदान के पास मकान है। वह अपनी पत्नी शिखा और पांच साल के बेटे रूकांश के साथ पिछले कई सालों से रह रहे थे, जबकि उसके माता-पिता कस्बे में ही अन्य स्थान पर रहते हैं। वहीं सोमवार शाम अज्ञात लोगों ने उनकी पत्नी शिखा और बेटे रूकांश की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में बेड में छुपा दिए थे। 
विज्ञापन

2 of 7
महिला के पति से पूछताछ करते अधिकारी। - फोटो : amar ujala
बताया गया कि संदीप कुमार ड्यूटी पर गए हुए थे, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। वहीं देर रात करीब एक बजे एसपी, एसपी देहात, सीओ साहित पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की। 
विज्ञापन

3 of 7
मामले की जानकारी लेते आईजी प्रवीण कुमार। - फोटो : amar ujala
उधर, खुलासे के लिए फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। वहीं मंगलवार को आईजी प्रवीण कुमार भी एसपी देहात केशव कुमार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से घटना के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कई स्थानों पर बारीकी से फॉरेंसिक टीम से जांच कराई। इसके अलावा उन्होंने पुलिस अधिकारियों को जल्द से जल्द मामले की गुत्थी सुलझा कर खुलासा करने के निर्देश दिए।

4 of 7
हस्तिनापुर मर्डर केस। - फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरों की ली जा रही फुटेज
इस मामले में फॉरेंसिक टीम के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी देर रात से लगी है, जो घटनास्थल से 500 मीटर की दूरी में स्थित सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी तक पहुंचा जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
कई नंबरों की निकाली जा रही सीडीआर
पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार के लोगों के साथ-साथ उनके संपर्क में रहने वाले कई लोगों के मोबाइल नंबर लेकर उन्हें सर्विलांस पर लगाया है। इन नंबरों की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। साथ ही मामले में संदिग्ध नजर आने वाले कई लोगों के नंबरों की भी सीडीआर निकाली जा रही है।
विज्ञापन

6 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मामला
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि रूकांश की हत्या किस समय की गई और शिखा की हत्या कब हुई। दोनों के शव अलग-अलग कमरे में बेड के अंदर मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हस्तिनापुर में डबल मर्डर। - फोटो : amar ujala
मां-बेटे की गला घोंटकर निर्मम हत्या से कस्बा दहल उठा है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग भयभीत हैं। वहीं घटना के बाद से पीड़ित बैंक मैनेजर के घर पर क्षेत्र के लोगों की भीड लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें