Meerut Double Murder: मेरठ जनपद के शास्त्रीनगर जी ब्लॉक के मकान नंबर 13/1 में नानी कौशल और धेवती तमन्ना की हत्या से आसपास के इलाके में दहशत फैल गई थी। इनके घर के बाहर भीड़ जुट गई। अंदर का दृश्य देखने वालों का कलेजा कांप उठा। घर में फर्श पर खून फैला था। दीवारों पर भी छींटे थे। इससे ऐसा लग रहा था कि नानी-धेवती आखिरी सांस तक लड़ीं।
बताया गया कि दोनों की गर्दन चाकू से रेत दी गई। घर में सुबह तक तेज आवाज में टीवी चल रहा था। विंडो एसी भी चालू था। पॉश इलाके में दोहरे हत्याकांड से सुरक्षा और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल हैं।