मेरठ में हुए एक खौफनाक सड़क हादसे ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया। यहां नौचंदी थानाक्षेत्र में फूलबाग कॉलोनी के नजदीक हंस चौराहे पर एक युवक को एक तेज रफ्तार आल्टो कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही युवक तीन फीट ऊपर उछलकर सड़क पर गिर गया। इतना ही नहीं चालक ने इसके बावजूद कार नहीं रोकी और युवक को रौंदता हुआ 10 मीटर तक घसीटते हुए चला गया।
इस दौरान कार के दोनों पहिए युवक के शरीर के ऊपर से गुजर गए। युवक ने सड़क पर कई बार पलटी खाई। इसके बाद कार सड़क की दूसरी तरफ जाने लगी, वहीं दोनों पहिए ऊपर से गुजर जाने के बाद युवक ने खुद को संभाला और खुद ही उठकर बैठ गया। मौके पर मौजूद युवक के दोस्तों और अन्य लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल में भर्ती कराया और कार सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। वहीं यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आगे देखें इस दिल दहला देने वाले हादसे की कुछ तस्वीरें।