मेरठ जिला पंचायत अध्यक्ष गौरव चौधरी।
- फोटो : amar ujala
रविवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर, सपा के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह, पूर्व विधायक गुलाम मोहम्मद, पूर्व विधायक योगेश वर्मा, अतुल प्रधान, आदिल चौधरी आदि नेता कलक्ट्रेट पहुंचे। इन सभी ने डीएम के बालाजी के सामने सपा प्रत्याशी सलोनी का पर्चा निरस्त करने पर विरोध जताया। कहा कि उनकी प्रत्याशी को पक्ष रखने तक का मौका नहीं दिया गया। नियमानुसार प्रत्याशी को भी सुना जाना चाहिए था।
इस पर डीएम ने कहा कि सपा प्रत्याशी को बुलाया गया था। उनके अधिवक्ता तो आए लेकिन एक घंटा इंतजार के बाद भी वह नहीं आई। इस बीच अनुमोदक अश्वनी शर्मा आए और उन्होंने अनुमोदक न होने का बयान दर्ज कराया। इसी कारण पर्चा निरस्त किया गया है। वहीं पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रत्याशी सलोनी इस मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रही हैं।